24.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

धनबाद उपायुक्त ने छात्रों को पढने की आदत विकसित करने के लिए किया प्रेरित…

धनबाद: धनबाद जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज शुक्रवार को बीआईटी सिंदरी में ई-समिट ’26 का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित व फीता काट कर उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु बने रहने और पढने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मशीन लर्निंग और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस के बढते महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को नई तकनीकों के साथ अपडेट रहने की सलाह दी। कहा कि निरंतर प्रयास और सीखने की प्रक्रिया, अपनी जडों को सींचना, ही सफलता का सच्चा मार्ग है।वहीं संयोजक डाॅ प्रकाश कुमार ने ई-समिट के आयोजन पर कहा कि यह केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि सीखने, नवाचार और विकाश का एक मंच है। निदेशक डाॅ पंकज राय ने कहा कि ई-समिट पारंपरिक शिक्षा से आगे बढकर छात्रों को व्यवहारिक अनुभव, ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान करता है।मुख्य संरक्षक प्रो (डॉ) डीके सिंह ने उद्यमिता और समाज के संबंध में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि बिचौलिए जनजातीय उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच दूरी पैदा करते हैं। उद्यमिता इस अंतर को समाप्त कर सकती है। उन्होंने शिक्षा प्रणाली में हो रहे बदलाव व तकनीकी की चर्चा की। उन्होंने असफलता पर छात्रों को प्रेरित करते हुए स्वामी विवेकानंद के कथन उद्धृत करते हुए कहा कि उठो, जागो और तबतक मत रुको जबतक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए।संस्थान के इनोवेशन काउंसिल द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय समिट में देशभर के छात्र, नवप्रवर्तक और विभिन्न संस्थानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। ई-समिट ’26 में 150 से अधिक संस्थानो की भागीदारी, एक हजार से अधिक प्रतिभागियों के आने की संभावना है।उद्घाटन समारोह में उडान फेलोशिप, बीइंग एन एंटरप्रेन्योर, विल्ड एक्स एक्सपो कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह का समापन आयोजन सचिव डाॅ एससी दत्ता के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

spot_img
Video thumbnail
इऱफानअंसारी अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हेमंत सोरन उन्हें जल्द शिक्षा मंत्री बना दें:भानु प्रताप शाही
00:31
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular