33 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

शुभम यादव हत्याकांड: शव पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल मां की चीख से गूंजा आंगन ,मेयर का बड़ा खुलासा मौत से पहले DGP को लिखा था खत”…

मां बोली साहब, हमारे कलेजे के टुकड़े को लौटा दो

कतरास: सोनारडीह ओपी क्षेत्र में हुए चर्चित शुभम यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हत्या के दूसरे दिन जैसे ही मृतक का शव उनके सोनारडीह स्थित आवास पहुंचा, वहां गम और गुस्से का माहौल दिखा । देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों की चीख-पुकार और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन हो गया।मृतक के घर पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह, उप मेयर अरुण चौहान और कथित झामुमो नेता कारू यादव पहुंचे। सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान कारू यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर मदद का हाथ बढ़ाया, जिससे परिवार को तत्काल राहत मिल सके।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर संजीव सिंह ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतक शुभम यादव ने अपनी हत्या से पहले राज्य के डीजीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को एक पत्र लिखा था, जिसमें क्षेत्र के कई खतरनाक अपराधियों के नामों का उल्लेख किया गया था। मेयर ने कहा कि यह पत्र बाघमारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधी नेटवर्क की ओर संकेत करता है और इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

इसी दौरान जब असीत कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेने अंदर गए, तो वहां का दृश्य बेहद मार्मिक हो गया। मृतक की मां कौशल्या देवी फूट-फूट कर रोने लगीं। सिसकियों के बीच उन्होंने थाना प्रभारी से कहा—
“साहब… हमारे कलेजे के टुकड़े को लौटा दो… हमारे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसे मार दिया… हमारे पुत्र के हत्यारे को जल्दी गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दो साहब…”
मां की इस करुण पुकार को सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल शोक में डूब गया। थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह ने कौशल्या देवी को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मेयर संजीव सिंह ने भी साफ शब्दों में कहा कि बाघमारा में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मृतक द्वारा लिखे गए पत्र में जिन नामों का जिक्र है, उनकी निष्पक्ष जांच कर जल्द दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शुभम यादव को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।

इस सनसनीखेज खुलासे और मां के दर्द भरे विलाप के बाद पूरे बाघमारा इलाके में आक्रोश और बेचैनी बढ़ गई है। स्थानीय लोग लगातार दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शुभम यादव हत्याकांड ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं—अब हर नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

spot_img
Video thumbnail
मूक बधिर क्रिकेटरों का होगा धनबाद में जुटान,20 से भारत - नेपाल के बीच होगा मैच
03:57
Video thumbnail
फ्री में नही पिलाया सत्तू जूश तो सुरेश यादव के सीने ने मार दी चाकू,जालान से रेफर,मौके पर धनबाद
02:16
Video thumbnail
जर्जर भवन,बिना सुरक्षा,बगैर साफ सफाई 10 जिलों को खाद्यान्न सप्लाई कर रहे धनबाद के बरवाअड्डा बाजार
10:42
Video thumbnail
Big Breking: PM मोदी का देश के नाम संबोधन आज रात 8:30 बजे....
00:10
Video thumbnail
अमन गैंग के शुभम यादव की मौत की कारणों को जानने जुटेगी धनबाद पुलिस,कांड का जल्द खुलासे की उम्मीद...!
03:07
Video thumbnail
मैनुफैक्चर बहुमत से भाजपा ने बना लिया मुख्यमंत्री,सम्राट की डिग्री,जन्मप्रमाण पत्र पर PK का बड़ा हमला
03:06
Video thumbnail
बोकारो से रांची तक कोषागार जांच की गूंज, अब पूरे राज्य में सख्ती तेज
03:21
Video thumbnail
निरसा विधायक अरुण चटर्जी केंदुआडीह पहुंच विस्थापितों से की बात,BCCL की कार्यशैली पर उठाया सवाल...
01:31
Video thumbnail
मोहम्मद याकूब बने धनबाद के नए ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी की नई जिम्मेदारी...
00:17
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!