31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

रांची में जमीन विवाद में कारोबारी को मारी गोली, आधे घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

रांची: पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड के पास मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना में बाइक सवार जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में भार्गव सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल भार्गव सिंह के अनुसार, उन्हें जमीन विवाद के कारण निशाना बनाया गया। घटना उस समय हुई जब वे हनुमान मंदिर से पूजा कर प्रसाद लेकर लौट रहे थे। तभी एक नकाबपोश अपराधी ने पीछे से गोली मार दी, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े।
यह घटना केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास के पास स्थित गली में हुई। गोलीबारी की आवाज सुनकर मंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाया।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय टेटे को आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घायल के बयान के अनुसार, विजय टेटे ने रातु स्थित जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण पहले भी फोन पर धमकी दी थी और इसी विवाद में उसने गोली चलाई। आरोपी विजय टेटे कांके गांधीनगर का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
घायल भार्गव सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

spot_img
Video thumbnail
बुजुर्ग महिला को नहीं मिला था पीएम आवास ,बरसात में कच्चा मकान ढ़हने से हुई घा,यल...
00:58
Video thumbnail
हीरापुर पार्क मार्केट जाने वाले बाईक वाले सावधान,जरा देख कर चलें वरना हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार.
03:05
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular