42.5 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

झरिया में भीषण बिजली संकट, DVC के पावर कट से बढ़ी परेशानी, विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार…

धनबाद: झरिया में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। एक तरफ जनप्रतिनिधि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर Damodar Valley Corporation (DVC) द्वारा लंबे पावर कट की सूचना ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

बढ़ती समस्या को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ अपने धनबाद स्थित आवास पर मैराथन बैठक की। इस बैठक में विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हुए। विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए साफ कहा कि गर्मी के इस मौसम में जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने तकनीकी कमियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने उच्च स्तर पर भी पहल करते हुए विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, जीएम और झारखंड सरकार के ऊर्जा सचिव से बातचीत की। इस दौरान सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ाने, हाई टेंशन सप्लाई में सुधार और RMU स्विच व नए ट्रांसफार्मर की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया।

इसी बीच जामाडोबा पावर सब-स्टेशन से आई सूचना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। DVC के मेंटेनेंस कार्य के चलते 23 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक पूर्ण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 24 अप्रैल को भी पूरे दिन ‘मिनिमम लोड’ पर बिजली मिलने की संभावना है।

इस पावर कट का असर जलापूर्ति और दैनिक जीवन पर पड़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से पानी का भंडारण और आवश्यक तैयारियां कर लें।

फिलहाल, झरिया की बिजली समस्या तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों के बीच उलझी हुई नजर आ रही है, जहां एक ओर समाधान की कोशिशें जारी हैं, वहीं दूसरी ओर पावर कट ने जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

spot_img
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53
Video thumbnail
रॉन्ग साइड ड्राइविंग और प्रशासनिक उदासीनता गोविंदपुर में महाजाम की असली वजह:नागरिक समिति
00:59
Video thumbnail
नागरिक समिति गोविंदपुर की स्वर्ण जयंती के मौके पर गरीबों के डॉक्टर मानस कु साहा की प्रतिमा अनवारण...
06:18

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!