29.7 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

धनबाद में बेटियों के लिए निःशुल्क ANM कोचिंग पहल, जिला प्रशासन और पेझा फाउंडेशन की संयुक्त पहल…

धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन की पहल पर झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित तथा पेझा फाउंडेशन के सहयोग से जिले की गरीब, वंचित एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) नर्सिंग कोर्स की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उन्हें बेहतर करियर के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें कक्षा आधारित अध्ययन, नियमित मॉक टेस्ट, व्यावसायिक एवं संचार कौशल प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और निःशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

यह कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय होगा, जिसमें छात्राओं के लिए भोजन, आवास एवं अध्ययन की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। साथ ही व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए सेवामुक्त सैन्य अधिकारियों द्वारा विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

चयनित छात्राओं को स्टेट नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (SNRC) से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय ANM कोर्स में नामांकन का अवसर मिलेगा, जिससे वे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपना करियर बना सकेंगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 17 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक छात्राएं 03 मई 2026 को आयोजित पात्रता परीक्षा में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक छात्राएं https://app.prejha.org⁠� पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 6204800180 एवं 9153963547 पर संपर्क किया जा सकता है या www.prejha.org⁠� वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।
यह पहल न केवल युवतियों को करियर के अवसर प्रदान करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता, सम्मान और सशक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त मंच भी देती है।

spot_img
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular