29.8 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

तीन महीने से वेतन नहीं, ‘ओरिएंट क्राफ्ट’ के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन तेज…

रांची: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गारमेंट उद्योग की जानी-मानी कंपनी Orient Craft के खिलाफ महिला कर्मचारियों का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी है।

हजारों की संख्या में महिलाएं कंपनी के गेट के बाहर धरने पर बैठी हैं और पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने समेत कई गंभीर आरोप लगा रही हैं।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से हर महीने की 7 तारीख को वेतन देने का वादा किया जाता है, लेकिन पिछले तीन महीनों से भुगतान नहीं हुआ है। इसके कारण वे अपने मकान का किराया तक नहीं दे पा रही हैं और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

महिला कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें वर्षों से वेतन वृद्धि नहीं दी गई है और ओवरटाइम काम कराने के बावजूद उसका भुगतान नहीं किया जाता। रोजाना आधा से पौन घंटा अतिरिक्त काम कराया जाता है, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।
कर्मचारियों के अनुसार उनकी मासिक आय 13 से 17 हजार रुपये के बीच है, जिसमें से करीब 3 हजार रुपये किराए में खर्च हो जाते हैं। वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।
दूसरी ओर, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि ग्लोबल फैक्टर्स, युद्ध जैसी परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक प्रभावों के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

इस मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब फैक्ट्री के लिए जमीन आवंटन पर भी सवाल उठने लगे। आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार में कंपनी को रांची के होटवार स्थित पशुपालन विभाग की करीब 25 एकड़ जमीन बेहद कम कीमत पर दी गई थी, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।
फिलहाल, महिलाओं का धरना जारी है और वे समय पर वेतन भुगतान, वेतन वृद्धि और ओवरटाइम के भुगतान की मांग पर अड़ी हुई हैं। वहीं इस मामले ने अब श्रम अधिकारों और सरकारी नीतियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular