40.1 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग | कोयला कारोबारी पर हमला, इलाके में दहशत…

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध में शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। इस हमले में पियोर बरोरा निवासी कोयला कारोबारी रवींद्र चौहान घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि रवींद्र चौहान के पैर में गोली लगी, लेकिन राहत की बात है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बाघमारा के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। बरोरा थाना के साथ-साथ आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इंस्पेक्टर रुस्तम अंसारी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अनीश चौहान और विशाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य हमलावर अभी फरार हैं।
घायल रवींद्र के मुताबिक, 8-10 हमलावर बाइक से आए और उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। मौके से पुलिस ने जिंदा कारतूस और कई खोखे भी बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।

spot_img
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37
Video thumbnail
अपणो घर मे अक्षत अग्रवाल का 5 सिंगल BHK फ्लैट,वहीं घटी युवती संग दु'ष्क'र्म के प्रयास की घटना
00:52
Video thumbnail
धनबाद के इस बड़े हाउसिंग सोसायटी में आदिवासी यु'वती के साथ पा'प...!
00:34

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!