24.9 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर सख्ती, एक सप्ताह में रिक्त सीटें भरने का निर्देश…

धनबाद:धनबाद में बालिका शिक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में नामांकन समिति की अहम बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में निरसा, बलियापुर, टुंडी, गोविंदपुर, तोपचांची और झरिया के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के साथ-साथ धनबाद, बाघमारा और पूर्वी टुंडी स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में एडमिशन को लेकर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही बालिकाओं का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हर आवासीय विद्यालय में सभी वर्गों की छात्राओं को समान अवसर मिलना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियां किसी भी हाल में वंचित न रहें।

बैठक में बताया गया कि छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 453 सीटों के लिए 1138 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 446 बालिकाओं को नामांकन के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं, तीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों की 162 सीटों के लिए 158 छात्राओं की अनुशंसा की गई है।

उपायुक्त ने खाली सीटों को भरने के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस दिशा में पुनः प्रयास करें। साथ ही, नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों की पूरी जानकारी—जैसे पेशा, पता और मोबाइल नंबर—जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया, जिसकी जांच जिला स्तर पर की जाएगी।

उन्होंने सभी वार्डन को निर्देश दिया कि आवासीय विद्यालयों का संचालन बेहतर तरीके से करें और किसी भी प्रकार की कमी न रहने दें।

इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे नामांकन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
धनबाद
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular