26.7 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

धनबाद में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती: पार्टी जिलाध्यक्ष की गाड़ी पकड़ी गई, नियम सबके लिए बराबर..

धनबाद: धनबाद में यातायात नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने यह साफ कर दिया कि कानून के आगे रसूख नहीं चलता।

जानकारी के अनुसार, एक राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन को रोका और चालक की जांच की, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर यातायात थाना ले गई।

बताया जा रहा है कि गाड़ी के आगे बड़े अक्षरों में जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ था और पार्टी का झंडा भी लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। हालांकि, बाद में वाहन से बोर्ड और झंडा हटा दिया गया।

इस पूरे मामले पर ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि कानून सबके लिए समान है।

उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे कदमों से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों में डर पैदा होगा।

धनबाद यातायात पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान और तेज होगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद थाना में नवनिर्मित पार्क का IG ने किया उद्घाटन,बेहतर पोलिसिंग के लिए SSP के साथ थानेदार की भी
04:07
Video thumbnail
22 kg गांजा के साथ रामगढ़ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार...#Ramgarh #RamgarhPolice
02:28
Video thumbnail
रक्षा बंधन से पूर्व स्कूली बच्चों ने बाईक सवार को रक्षा सूत्र बांध हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ...
04:02
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular