26.7 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

आजाद नगर में मासूम की पिटाई से बवाल…

धनबाद: धनबाद के भूली थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच खेल के दौरान मामूली विवाद हुआ, जो अचानक इतना बढ़ गया कि एक बच्चे के परिवार के सदस्य द्वारा दूसरे बच्चे की जमकर पिटाई कर दी गई।

घटना में घायल बच्चा, जिसकी पहचान अलकमा के रूप में हुई है, दिहाड़ी मजदूर मोहम्मद शमीम का पुत्र है। आरोप है कि पड़ोस की एक महिला ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद भूली थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

समाजसेवी खुर्शीद अंसारी ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मासूम बच्चे के साथ इस तरह की हिंसा बर्दाश्त के काबिल नहीं है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं क्षेत्र के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है और पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए।

इधर, पीड़ित परिवार ने भी आरोपी महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लोगों में अब भी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद थाना में नवनिर्मित पार्क का IG ने किया उद्घाटन,बेहतर पोलिसिंग के लिए SSP के साथ थानेदार की भी
04:07
Video thumbnail
22 kg गांजा के साथ रामगढ़ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार...#Ramgarh #RamgarhPolice
02:28
Video thumbnail
रक्षा बंधन से पूर्व स्कूली बच्चों ने बाईक सवार को रक्षा सूत्र बांध हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ...
04:02
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular