झरिया: चासनाला में कोयला इस्पात मजदूर संघ ने सोमवार को सेल रेलवे साइडिंग का चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन करने लगा।इस दौरान वक्ताओं ने सेल प्रबंधन मनमानी का आरोप लगाया है।वक्ताओ ने बताया कि इसके पूर्व दो बार वार्ता भी किया गया था।परन्तु सेल प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं किया जा सका।जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यहां के लोग रेलवे साइडिंग से बहुत परेशान है।रेलवे साइडिंग के कारण बच्चे,बड़े,धूल कण से बीमारी के शिकार होते जा रहे है। घरों में भी रहना दुश्वार होने लगा है। यहीं नहीं यहां के स्थानीय लोगों को कोई भी रोजगार सेल प्रबंधन द्वारा नहीं दिया गया है। कहा कि अगर सेल प्रबंधन 15 दिनों के अंदर कोई पहल नहीं करती है तो रेलवे साइडिंग का चक्का जाम कर दिया जाएगा।जिससे होने वाले क्षति का पूरा जिम्मेदार सेल प्रबंधन होगा।






















