झरिया: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोड़ा स्थित गेस्ट हाउस में मंगलवार अहले सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना सुबह-सुबह की बताई जा रही है।कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार की रात आंधी तूफान के कारण बिजली गुल हो गई तो बिजली आने के बाद संभवतः शॉट सर्किट से आग लगी होगी।आग लगते ही गेस्ट हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और स्थिति को बेकाबू होने से रोक लिया।आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन करने के लिए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है पुलिस और प्रशासन ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके का जायजा लिया।गनीमत रही कि आग से कोई जान माल की हानि नहीं हुई हालांकि लकड़ी के फर्नीचर जला हुआ है जांच के बाद नुकसान का खुलासा होगा।






















