18.1 C
Jharkhand
Sunday, November 15, 2026

Dhanbad Pond Drowning News: पूर्वी टुंडी में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Dhanbad Pond Drowning News: जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक कल्याण चंद्र की मौत हो गई। घटना बीती शाम की है, जब वह गांव में काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में डूबने के बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल्याण चंद्र, पिता सुरेन्द्र नाथ चंद्र, शुक्रवार रात करीब आठ बजे बनिया तालाब में नहाने उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। हालांकि, अंधेरा और तालाब की गहराई अधिक होने के कारण देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा तलाश की। काफी मशक्कत के बाद कल्याण चंद्र का शव तालाब से बरामद हुआ।

क्रेडो इंटरनेशनल स्कूल में वाहन चालक था कल्याण

बताया जाता है कि कल्याण चंद्र क्रेडो इंटरनेशनल स्कूल में वाहन चालक के रूप में काम करता था। वह अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसके पिता हलवाई का काम कर परिवार का खर्च चलाते हैं। युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के एक कमाऊ सदस्य को खोने से परिजन सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanbad 108 Ambulance Strike: 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान, रिम्स रेफर मरीज को नहीं मिली सरकारी गाड़ी

पहले भी बेटे को खो चुका है परिवार

परिजनों के अनुसार, परिवार पहले भी एक बड़े दुख का सामना कर चुका है। कुछ साल पहले सर्पदंश के कारण परिवार ने अपने बड़े बेटे को खो दिया था। अब मंझले बेटे कल्याण चंद्र की मौत ने परिवार को एक बार फिर गहरे सदमे में डाल दिया है। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से रामपुर गांव में भी शोक की लहर है।

Dhanbad Pond Drowning News

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा है। कल्याण चंद्र की मौत से परिवार ने अपना एक अहम सहारा खो दिया है।

image 2026 10 17T121439.816

spot_img
Video thumbnail
छठ महाव्रत:व्रतियों ने खरना के दिन छठी मईया को लगाया खीर केला पान फूल सुपारी का भोग,कल पहला अर्घ्य..
04:54
Video thumbnail
अररिया पुलिस ने 10 करोड़ की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार...
04:46
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर में छठ घाट की चकाचक सफाई,स्वच्छ माहौल में लाखों व्रती देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य..
02:02
Video thumbnail
कांग्रेस विधायक रौशन बाड़ा पर शर्मनाक आरोप में FIR दर्ज...आरोपों में क्या है सच्चाई!
01:53
Video thumbnail
झारखंड मैदान में कुंभनाथ सिंह के सहयोग से बना अस्थायी तालाब,सौकड़ों व्रती देंगी अर्घ्य
04:41
Video thumbnail
धनबाद के पम्पू तालाब में अधुरी साफ-सफ़ाई के बीच अर्घ्य देंगी छठ व्रती,भीड़ मैनेजमेंट को कमिटी तैयार
05:16
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर में सरकारी स्कूल में पांच कमरे वाले नए भवन का MLA चंद्रदेव महतो ने किया शिलान्यास
04:39
Video thumbnail
राजस्थान-वृंदावन के मंदिरों की तर्ज पर सज रहा राजधनवार का राजा छठ घाट, भव्य सजावट देखने उमड़ेंगे
05:17
Video thumbnail
छठ महापर्व को लेकर अलर्ट धनबाद प्रशासन! डीसी-एसएसपी ने किया पम्पू तालाब छठ घाट का निरीक्षण,
02:53
Video thumbnail
सिंह मेंशन में छठ की अनूठी परंपरा! विधायक रागिनी सिंह कर रहीं व्रत, महापौर संजीव सिंह निभा रहे हर
05:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular