31.3 C
Jharkhand
Wednesday, June 24, 2026

रणधीर वर्मा चौक पर 2017 के चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, नौकरी की मांग को लेकर धरना — महापौर संजीव सिंह ने दिया आश्वासन…

धनबाद: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर वर्ष 2017 के चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब नियुक्ति की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरने पर बैठ गए। वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

धरना दे रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आज तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि लगातार आश्वासन मिलने के बाद भी अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

धरना स्थल पर पहुंचे धनबाद महापौर संजीव सिंह ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं की मांग जायज है और इतने लंबे समय तक उन्हें नियुक्ति से वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर ने आश्वासन दिया कि वह संबंधित अधिकारियों एवं विभाग से वार्ता कर इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे।

महापौर संजीव सिंह ने कहा कि युवाओं की उम्मीदों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अभ्यर्थियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान रणधीर वर्मा चौक पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

spot_img
Video thumbnail
थैलीसीमिया बच्चों को ब्लड उपलब्ध कराने की मिशन में लगी संस्कृति खुद है थैलेसीमिया से ग्रसित, लेकिन
04:07
Video thumbnail
गिरिडीह:गावां CHC में सड़ी मिली नवजातों की सरकारी बेबी किट, वितरण के अभाव में एक्सपायर हुआ सामान...!
02:44
Video thumbnail
डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर भव्य पार्क का होगा निर्माण,बलिदान दिवस पर बोलें CM सम्राट चौधरी!
02:48
Video thumbnail
धनबाद पुलिस होगी हाईटेक, सदर थाना कैंपस में 18 करोड़ से बनेगा G+6 अत्याधुनिक भवन,एक छत के नीचे
04:26
Video thumbnail
JMM को कांग्रेस की वजह से मुसलमानों का मिला वोट वो अभी कोई रिस्क नही लेगी,अटकलों पर जयराम का विराम!
03:03
Video thumbnail
आजसू के 39 वें स्थापना दिवस पर खूब गरजें सुदेश महतो,विधि-व्यवस्था पर जमकर बोला सरकार के खिलाफ हल्ला!
03:27
Video thumbnail
झरिया:ह'त्यारों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस का हल्का बल प्रयोग...
04:04
Video thumbnail
आजसू से वैचारिक मतभेद हो सकता है पर मनभेद नही,सुनिए रजनी रवानी को ले पूछे गए सवाल पर क्या कहा टाइगर
01:45
Video thumbnail
स्थानांतरण के विरोध में फूटा मजदूरों का गुस्सा, राजपुरा ओसीपी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप
01:27
Video thumbnail
ID CBI का डर दिखाकर राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग,नाथवानी पर गरजें पप्पू यादव
03:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!