24.1 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे बेलगड़िया, विस्थापन की मुद्दे पर दिखे गंभीर…

झरिया/बलियापुर : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बेलगड़िया में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि झारखंड सरकार के सहयोग के बिना विस्थापन की समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में विस्थापन का मुद्दा है, वहां गैस रिसाव और भू-धंसान जैसी गंभीर समस्याएं मौजूद हैं। ऐसे में जब भी किसी प्रकार की दुर्घटना या नुकसान होता है तो भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाता है।मंत्री ने केंदुआडीह सहित अन्य भू-धंसान और गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों की जान सबसे पहले है। मंत्री ने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप में झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही पुनर्वासित परिवारों को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।तमिलनाडु विधानसभा में सनातन को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सनातन को मिटाने की बात करने वाले खुद मिट जाएंगे।केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जरूरी वस्तुओं के सीमित उपयोग और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध जैसी स्थिति बनती जा रही है और ऐसे समय में संसाधनों की बचत जरूरी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी अब केवल दो ई-मोटर कारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री की अपील से देश में सकारात्मक माहौल बना था। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम अच्छे कार्यों का भी विरोध करना है।केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री झरिया पुनर्वास योजना और बीसीसीएल के कोल प्रोडक्शन एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा के लिए धनबाद पहुंचे हैं। मंत्री का यह दौरा कोयला उद्योग के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular