धनबाद: गोराई तेली कुलु समाज के बच्चे अब शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं। धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर गर्ल्स की छात्रा पूनम कुमारी ने 12वीं साइंस में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि पर गोराई तेली कुलु समाज की ओर से पूनम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.पूनम का सपना डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करने का है और फिलहाल वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई है। समाज के लोगों ने इसे पूरे समुदाय के लिए गर्व का पल बताया। देखिए यह खास रिपोर्ट।
कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से पूनम कुमारी ने वह मुकाम हासिल किया है, जिस पर आज पूरा गोराई तेली कुलु समाज गर्व कर रहा है। समाज की ओर से ना सिर्फ पूनम कुमारी बल्कि समाज से आनेवाले अन्य वैसे सभी बच्चे जिन्होंने मैट्रिक और इंटर में अच्छे मार्क्स हासिल किये हैं उन्हें भी एक सम्मान समारोह आयोजित कर मोमेंटो देकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और ऊँचे मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया.समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और पूनम जैसी छात्राएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
जिला टॉपर बनी पूनम कुमारी ने 12वीं साइंस में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किया हैं। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ स्कूल और समाज में खुशी का माहौल है। पूनम धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर गर्ल्स की छात्रा हैं। पढ़ाई के प्रति समर्पण और अनुशासन ने उन्हें यह बड़ी सफलता दिलाई। पूनम बताती हैं कि उन्होंने नियमित पढ़ाई और टाइम मैनेजमेंट को अपनी सफलता का मूल मंत्र बनाया। पूनम का सपना डॉक्टर बनने का है। इसके लिए वह अभी से नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई हैं। हाल ही में रद्द हुए नीट परीक्षा को लेकर दुखी जरूर है पर उसने कहा कि और दुगुनी मेहनत के साथ नीट की तैयारी में जुटी हैं.
सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने पूनम के साथ साथ सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समाज के लोगों ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज और देश का विकास संभव है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए समाज हरसंभव सहयोग करेगा.





















