32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

आनलाइन दवा कारोबार के विरोध में धनबाद के 1500 दवा दुकानों पर लटका ताला,आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी …

धनबाद: ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में आज ‘ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ की तरफ से 24 घंटे की देश व्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। इसका असर धनबाद में भी दिख रहा है।

धनबाद के सभी 1500 दवा दुकानों पर ताला लटका है.दवा दुकानों के शटर बंद कर दिए गए हैं। बाहर नोटिस चिपकाकर दवा दुकानदार अपनी मांगें सरकार के सामने रख रहे हैं।

धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अनुसार, बंद के कारण लगभग तीन करोड़ रुपये के दवा कारोबार पर असर पड़ सकता है। जिले में प्रतिदिन दो से तीन करोड़ रुपये का कारोबार होता है।

स्टील गेट, पुराना बाजार, सिटी सेंटर, हीरापुर और भूली समेत सभी प्रमुख इलाकों में सुबह से ही दवा दुकानें बंद हैं।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत धनबाद में भी बंद बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि आम मरीजों से उनकी कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि वे केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख रहे हैं। आपात स्थिति के लिए एसोसिएशन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जिन्हे भी दवा इंजेक्शन की आवश्यकता है वे हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके दवा प्राप्त कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कई ऐसे नियम बनाए गए थे, जिनका अब कोई औचित्य नहीं रह गया है। सरकार को उन्हें समाप्त करना चाहिए। ऑनलाइन दवा बिक्री से व्यवसाय लगातार प्रभावित हो रहा है और नकली दवाओं का चलन भी बढ़ा है। इसलिए सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही है।

 

 

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular