25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

1 जून से झारखंड में डिजिटल पंचायत केंद्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार और CSC पर गंभीर आरोप….

झारखंड: झारखंड के पंचायत सचिवालयों में कार्यरत डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने 1 जून 2026 से अनिश्चितकालीन डिजिटल हड़ताल का ऐलान किया है।

यह हड़ताल झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के आवाहन पर की जा रही है।

संघ के प्रदेश संयोजक अमीर राज पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्यभर के करीब साढ़े चार हजार संचालक अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे।

हड़ताल के दौरान कई जिलों में चरणबद्ध शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

संघ का कहना है कि वर्ष 2008 से संचालक पंचायत सचिवालयों में कार्यरत हैं और 2023 में उन्हें डिजिटल पंचायत केंद्र के तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में समायोजित किया गया।

इसके बावजूद वर्तमान में केवल ढाई हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।

संचालकों ने आरोप लगाया है कि वे प्रशिक्षित एवं अति-कुशल श्रमिक हैं, लेकिन उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही।

साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनी CSC ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड पर अनियमितता, उत्पीड़न और मनमानी के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

संघ ने दावा किया है कि इस बार सरकार और कंपनी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

अब देखना होगा कि सरकार इस आंदोलन पर क्या रुख अपनाती है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular