25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

चटकारी जोड़ियां नदी का अस्तित्व खतरे में, आक्रोशित ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन एवं भूख हड़ताल की दी चेतावनी….

झरिया: घनुवाडीह ओपी अंतर्गत चटकारी जोड़ियां नदी का अस्तित्व खतरे में है।आज गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन एवं भूख हड़ताल तथा आउटसोर्सिंग का चक्का जाम करने की सख्त चेतावनी दिए है।ग्रामीणों ने कहा की हम सभी ग्रामीण झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बालूगदा के निवासी है जहां करीब 800 घरों की आबादी निवास करती है। आम दिनचर्या मे पानी की पूर्ति का सहारा बस्ती के समीप अवस्थित एक मात्र चटकारी जोड़िया है। हाल के दिनों में इलाके में सक्रिय अवैध कोयला धंधेबाजों ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत कर बस्ती से जोड़िया जाने वाले मार्ग को जेसीबी मशीन से काट दिया है, जिस कारण ग्रामीण जोड़िया तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण मजबूरी में काटे गए गड्डा नुमा रास्ते से आवागमन कर किसी प्रकार पानी लेने सहित जरूरी दिनचर्या करने को विवश हैं। जिस कारण गड्ढे में गिरने से कई ग्रामीण और बच्चे घायल भी हो रहे हैं। जब इसकी शिकायत समीप में कोयला खनन कर रही आउटसोर्सिंग प्रबंधन और स्थानीय पुलिस से की जाती है तो अवैध कार्य में शामिल तस्कर अप्रत्यक्ष रूप से रात के अंधेरे में दरवाजे को पीट कर दहशत फैलाते है और चुप रहने का दबाव बनाते हैं। वही स्थानीय पुलिस चुप रहने का नसीहत देते हैं।थाना पुलिस के द्वारा डांट फटकार कर भगा देती है। एक तो हम सभी ग्रामीण पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे है वही अब झूठा केस और जान से हाथ धोने की बात भी कही जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular