34.9 C
Jharkhand
Saturday, May 30, 2026

राजगंज चुंगी में ठनका गिरने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

राजगंज: दलूडीह पंचायत अंतर्गत चुंगी में शुक्रवार सुबह से अचानक मौसम के बदलाव के कारण ठनका गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गया। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार सपना देवी (45 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर के पास स्थित एक तालाब में स्नान कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तालाब से कुछ दूरी पर अचानक तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल को उठाकर कतरास स्थित एक निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मृतका के परिवार में दो बच्चे हैं। पुत्र रोहित कुमार (21 वर्ष) एवं पुत्री करीना कुमारी (16 वर्ष) मां की मौत के बाद सभी सदमे में हैं। वहीं घटना के समय मृतका के पति धनेश्वर महतो घर पर नहीं थे। बताया जा रहा है कि वह सुबह मजदूरी करने के लिए चले गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता देने की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद:SSP प्रभात कुमार की पहल से मोबाइल खोने से मायूस लोगों के चेहरे पर ऐसे लौटी मुस्कान...
01:56
Video thumbnail
वृंदावन की भक्ति में डूबा राजगंज, राधा नाम संकीर्तन में भाव विभोर हुए भक्त...
00:54
Video thumbnail
कतरास छाताबाद फायरिंग मामले में आर्म्स के साथ 3 गिरफ्तार,22लोगों पर हुई है FIR
02:22
Video thumbnail
धनबाद में सड़क पर उतरें आइसा के कॉकरोच,NEET पेपर लीक,CBSE में धांधली को ले केंद्र सरकार को घेरा...
02:58
Video thumbnail
भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल को गोविंदपुर में क्यों किया गया सम्मानित जानिए...
03:06
Video thumbnail
राजगंज:बज्रपात से महिला की मौ'त,इलाके में पसरा मा,तम,मुआवजे की मांग...
02:26
Video thumbnail
अचानक दिन में हो गई रात और झमाझम मूसलाधार बारिश ने मौसम कर दिया सुहावना...
00:48
Video thumbnail
लोहा चोरी में वर्चस्व को ले युवक को सीने में मारी गो,ली,जांच में जुटी पुलिस
02:11
Video thumbnail
गया:दिनदहाड़े लूट की घटना से नाराज कारोबारियोंने बंद रखी बाजार...
02:38
Video thumbnail
स्वर सम्राट लखबीर सिंह लक्खा का क्या है बाबा नगरी देवघर से नाता बता रहे हैं ख़ुद सुन लीजिए...
04:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!