25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद में भाजपा की अहम बैठक संपन्न, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक धनबाद जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री सरवन राय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन जिला के महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया.

बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर बैठक शुरुआत की गई
बैठक में धनबाद महानगर के नवनियुक्त प्रभारी रांची के पूर्व उप महापौर एवं प्रदेश कर समिति के सदस्य श्री संजीव विजय वर्गी को धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष श्री सरवन राय जी ने अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छा देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सरवन राय जी ने कहा की भारत के यशबी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 12 बर्षों के कार्यकाल में विकास कार्यों पर चर्चा कर आम जनता को बीच में पहुंचने का काम हमारे बूथ स्तर से लेकर और जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का काम करना है.

इस बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद महानगर के जिला प्रभारी संजीव विजय वर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 12 वर्षों विश्वास विकास और संकल्प के वादों को लेकर लगातार संगठन 5 जून से लेकर 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता में जाने का काम करेंगे और झारखंड प्रदेश में 2029 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का काम करेंगे

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और सबसे ज्यादा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में हैं.मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक की योजनाओं की जानकारी आम लोगों के बीच में हमें बताने की जरूरत है आज हमारे देश में 80 करोड लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और इन्हीं सब योजनाओं को आम जनता के बीच जाकर बताने का समझने का और लाभान्वित करने का कार्य हमारे भारतीय जनता पार्टी क़े कार्यकर्ताओं को करना होगा.
5 जून से लेकर 30 जून तक जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं उनमें पहले है मंडल में प्रवास जनप्रतिनिधि को मंडल में जाकर प्रवास करना है और लोगों को जागरूक करने का काम करना है दूसरा कार्यक्रम धनबाद जिला में प्रबुद्ध नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री जी के कार्यों को बताने का काम करेंगे तीसरा जो है वृक्षारोपण है पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम से लगाने का काम करेंगे और इसे रखवाली करने का भी काम करेंगे इसके उपरांत स्वच्छता अभियान है आम जनता को स्वच्छता अभियान के बारे में काम करना है सार्वजनिक स्थलों पर महापुरुषों के स्थलों को साफ सफाई करने का काम करना है पांचवा जो कार्य है प्रगति पथ यात्रा इसमें हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के कीर्तिमान को घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है उसके उपरांत विशेष जन संपर्क अभियान साथी 16 17 18 जून को मंडल स्तर एवं जिला स्तर पर बैठक करना प्रदर्शनी लगाना और मोदी जी की कार्य योजनाओं को बताना इसके उपरांत प्राकृतिक खेती करने पर कार्यशाला लगाना उसके उपरांत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यशाला लगाकर लोगों को योगासन और उसका लाभ उठाएं एवं स्वस्थ रहें.
इस बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री श्री मानस प्रसून ने किया

0इस बैठक में प्रदेश कर समिति के सदस्य राजकुमार अग्रवाल संजीव अग्रवाल जिला पदाधिकारी वीरेंद्र हसदा अजय निषाद प्रियंका देवी रीता प्रसाद बच्चा गिरी कंचन चौरसिया मौसम सिंह सत्येंद्र मिश्रा रामा सिन्हा नित्यानंद मंडल अनिल सिन्हा पार्षद प्रिया रंजन जी शेखर सिंह जी पुरुषोत्तम रंजन नरेंद्र त्रिवेदी योगेंद्र यादव राजाराम दत्त हुलास दास रंजय सिंह सनी रवानी इंद्र भूषण कुशवाहा बसंती देवी मनोज गुप्ता अवधेश साहू सुनील पासवान अजय दास सुभाष महतो सूरज देव मिश्रा कृष्ण महतो आदि मंडल के प्रभारी मंडल के महामंत्री मंडल के टोली सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular