30.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 8, 2026

Railway News: GM डिम्पी गर्ग का बड़ा निरीक्षण, चंदौली से सोन नगर तक रेलवे की तैयारियों का जायजा

Railway News: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने 7 सितंबर 2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत डीडीयू-सोन नगर रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ, ट्रैक की स्थिति, संरक्षा से जुड़े पहलुओं के साथ अनुरक्षण और परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेल परिचालन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

चंदौली मझवार स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा

Railway News: GM डिम्पी गर्ग का बड़ा निरीक्षण, चंदौली से सोन नगर तक रेलवे की तैयारियों का जायजा

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक चंदौली मझवार स्टेशन पहुंचे। यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया गया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन परिसर, परिचालन व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता सहित यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में लगातार सुधार करने पर विशेष जोर दिया गया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनर्विकास से जुड़े सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

सासाराम स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Railway News: GM डिम्पी गर्ग का बड़ा निरीक्षण, चंदौली से सोन नगर तक रेलवे की तैयारियों का जायजा

इसके बाद डिम्पी गर्ग ने सासाराम स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की गई। उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय, विद्युत व्यवस्था, शौचालय और स्टेशन परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को स्टेशन पुनर्विकास कार्यों में गुणवत्ता और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

सोन नगर स्टेशन पर परिचालन व्यवस्था की समीक्षा

महाप्रबंधक ने सोन नगर स्टेशन पहुंचकर परिचालन और यात्री सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय और रेलवे अंडरपास का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलकर्मियों से संवाद भी किया और उनकी कार्यप्रणाली तथा स्टेशन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

यह भी पढ़ें: रांची में विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का कथित अपहरण, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

निर्धारित समय पर पूरे हों स्टेशन पुनर्विकास के काम

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेल सुरक्षा, कार्यों की गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना सहित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय और मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
आज़ादी के 89 वर्ष के बाद बरवाअड्डा बड़ा जमुआ तुरी टोला में ग्रामीणों को नही मिली सड़क,किया DC का घेराव
06:29
Video thumbnail
अपोलो मल्टीसुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल कोलकाता की OPD सेवा धनबाद के कैलाश हॉस्पिटल में शुरु...
03:06
Video thumbnail
एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण साइड इफेक्ट:गोविंदपुर दुर्घटना में गर्भवती महिला की गई जा'न, 6KM सड़क जाम..
04:48
Video thumbnail
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चाचा का हालचाल जानने पहुंचे असर्फी अस्पताल,कैसी है H अंसारी की तबियत.?
05:22
Video thumbnail
वायरल झारखंडी चाची भी पहुंची आर्यन केल्विन से मिलने पर नहीं हो सकी मुलाकात, कर ली अपने लिए ही अपील..
00:30
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के फैंस मीट में किसी ने मारा पत्थर,पत्रकार के हाथ में लगी चोट, पूछने पर क्या दिया जवाब
00:41
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन के फैंसमीट में उम्मीद से ज्यादा पहुंचे चाहनेवाले तो भीड़ को संभालने के लिए क्या कहा
00:18
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन ने बेकाबू भीड़ को कहा धनबाद वाला फैंस को 5-6 सौ करोड़ चुम्मा...#आर्यन_कैल्विन
00:12
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन का जादू,पहली बार धनबाद में किसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए fans की उमड़ी इतनी भीड़..
00:19
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन ने DJ/लाउडस्पीकर को किया प्रतिबंधित.
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular