22.6 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

Jharkhand Weather Update: 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के असर से आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य इलाकों में बादल छाए रहने के साथ-साथ आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना है।

5 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रांची में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।

6 और 7 जुलाई के लिए भी अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 7 जुलाई को रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश

राज्य में मॉनसून आए लगभग एक महीना हो चुका है, फिर भी झारखंड में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 4 जुलाई के बीच राज्य में 226.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस दौरान केवल 125.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसका मतलब है कि राज्य में सामान्य से लगभग 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रांची में भी सामान्य 235 मिमी के मुकाबले 201.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 14 प्रतिशत कम है।

यह भी पढ़ें: गोविंदपुर में प्रेम विवाह के बाद थाना पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, सामाजिक सहमति से मंदिर में मिला आशीर्वाद

बहरागोड़ा में सबसे अधिक बारिश

शनिवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश बहरागोड़ा में 23 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा, चाईबासा में 21 मिमी और जमशेदपुर में 8 मिमी बारिश हुई। रांची में दिन भर बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

spot_img
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular