30.1 C
Jharkhand
Tuesday, September 8, 2026

The Traitors 2 Winner: क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना बनीं विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 66 लाख रुपये

The Traitors 2 Winner: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले समाप्त हो गया है और शो को उसके विजेता मिल गए हैं। फिनाले में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने अपनी रणनीति और खेल के दम पर जीत हासिल की। दोनों कंटेस्टेंट्स ने मिलकर शो की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही उन्हें कुल 66 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। फिनाले तक पहुंचने के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने कई अहम फैसले लिए, जिन्होंने अंत में उनकी जीत का रास्ता तैयार किया।

फिनाले से पहले मल्लिका शेरावत हुईं गेम से बाहर

फिनाले मिशन से पहले खेल में बड़ा मोड़ देखने को मिला। ट्रेटर्स क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने मल्लिका शेरावत को गेम से बाहर कर दिया। इसके बाद फिनाले की रेस में दलीप ताहिल, शालिनी पासी, साहिल सलाथिया, रिदा थराना और क्रिस्टल डिसूजा शामिल रह गए। सभी खिलाड़ियों के सामने आखिरी मिशन को पूरा करने की चुनौती थी।

ऊंटों के बैग से सोने की ईंटें खोजने का था अंतिम मिशन

फिनाले के अंतिम मिशन में कंटेस्टेंट्स को ऊंटों पर रखे बैग से सोने की ईंटों को ढूंढना था। इस मिशन से पहले प्राइज मनी 48.40 लाख रुपये थी। प्रतियोगियों ने अंतिम टास्क में 17.60 लाख रुपये और जोड़े। इसके बाद शो की कुल प्राइज मनी बढ़कर 66 लाख रुपये हो गई। मिशन के बाद सभी फाइनलिस्ट अगले और सबसे महत्वपूर्ण चरण में पहुंचे, जहां एक-दूसरे पर भरोसा और शक के आधार पर फैसला लिया जाना था।

दलीप ताहिल और शालिनी पासी भी हुए बाहर

अंतिम मिशन के बाद शो में ‘सर्कल ऑफ शक’ का राउंड हुआ। इस दौरान साहिल सलाथिया और दलीप ताहिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शालिनी पासी ने भी दलीप की कुछ टिप्पणियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद गेम में वोटिंग हुई और दलीप ताहिल को बाहर होना पड़ा। अगले राउंड में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने अपनी रणनीति को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। क्रिस्टल ने ‘ट्रस्ट’ का विकल्प चुना और रिदा ने भी उन पर भरोसा जताते हुए यही विकल्प चुना। वहीं शालिनी पासी ने ‘शक’ का विकल्प चुना।

क्रिस्टल और रिदा की रणनीति ने दिलाई जीत

इसके बाद हुए एक और वोटिंग राउंड में शालिनी पासी ने रिदा के खिलाफ वोट किया। वहीं क्रिस्टल और रिदा ने मिलकर शालिनी के खिलाफ वोट किया, जिसके बाद शालिनी भी गेम से बाहर हो गईं। अंत में सिर्फ क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना बचीं। दोनों ट्रेटर्स ने अपनी रणनीति और आपसी तालमेल के साथ फिनाले तक का सफर तय किया और आखिरकार ‘द ट्रेटर्स 2’ की ट्रॉफी के साथ 66 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली।

spot_img
Video thumbnail
आज़ादी के 89 वर्ष के बाद बरवाअड्डा बड़ा जमुआ तुरी टोला में ग्रामीणों को नही मिली सड़क,किया DC का घेराव
06:29
Video thumbnail
अपोलो मल्टीसुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल कोलकाता की OPD सेवा धनबाद के कैलाश हॉस्पिटल में शुरु...
03:06
Video thumbnail
एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण साइड इफेक्ट:गोविंदपुर दुर्घटना में गर्भवती महिला की गई जा'न, 6KM सड़क जाम..
04:48
Video thumbnail
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चाचा का हालचाल जानने पहुंचे असर्फी अस्पताल,कैसी है H अंसारी की तबियत.?
05:22
Video thumbnail
वायरल झारखंडी चाची भी पहुंची आर्यन केल्विन से मिलने पर नहीं हो सकी मुलाकात, कर ली अपने लिए ही अपील..
00:30
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के फैंस मीट में किसी ने मारा पत्थर,पत्रकार के हाथ में लगी चोट, पूछने पर क्या दिया जवाब
00:41
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन के फैंसमीट में उम्मीद से ज्यादा पहुंचे चाहनेवाले तो भीड़ को संभालने के लिए क्या कहा
00:18
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन ने बेकाबू भीड़ को कहा धनबाद वाला फैंस को 5-6 सौ करोड़ चुम्मा...#आर्यन_कैल्विन
00:12
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन का जादू,पहली बार धनबाद में किसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए fans की उमड़ी इतनी भीड़..
00:19
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन ने DJ/लाउडस्पीकर को किया प्रतिबंधित.
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular