Dhanbad Ganesh Puja 2026: बैंक मोड़ स्थित विनायक भवन में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से आगामी गणेश पूजा के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। समिति के संरक्षक एवं स्थानीय वार्ड पार्षद रश्मि राज उर्फ सेंकी ने पूजा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष आयोजन को विशेष रूप से भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।
Highlights:
14 सितंबर को होगी गणपति प्रतिमा की स्थापना
समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना और पूजन किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर को आरती और विशेष पूजा का आयोजन होगा। पूजा समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ पूरे आयोजन को धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। बैंक मोड़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भी गणेश पूजा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
16 सितंबर को महाप्रसाद का होगा वितरण
गणेश पूजा के तीसरे दिन 16 सितंबर को सुबह से महाप्रसाद का भोग और वितरण किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आकाश रवानी ने बताया कि इस वर्ष भी एसी मार्केट स्थित विनायक भवन में श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा के आगमन के साथ श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और समिति सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की तैयारी कर रही है।
महाराष्ट्र की तर्ज पर निकलेगी गणपति विसर्जन यात्रा
पूजा आयोजन का प्रमुख आकर्षण गणपति विसर्जन यात्रा होगी। समिति के संरक्षक रश्मि राज ने बताया कि महाराष्ट्र की तर्ज पर विसर्जन यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। विसर्जन यात्रा के दौरान महाराष्ट्र से ताशा पार्टी को बुलाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा डीजे, लाइट और साउंड की भी व्यवस्था की जाएगी। समिति का कहना है कि विसर्जन यात्रा को श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ भव्य रूप देने की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में पहले दिन ही बवाल, माही विज ने अमन गांधी और ईशा रिखी से की बहस
कई वर्षों से आयोजित हो रही है गणेश पूजा
समिति के सचिव राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि बैंक मोड़ क्षेत्र में गणेश पूजा का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूजा स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में अधिक उत्साह के साथ गणेश पूजा का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में आदर्श शर्मा, आलोक चटर्जी, वीरेंद्र यादव, मुख्तार खान सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।






















