24.6 C
Jharkhand
Saturday, September 26, 2026

Aurangabad IED Bomb: औरंगाबाद के पचरुखिया जंगल में मिला 2.5 किलो का IED, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

पचरुखिया जंगल में सर्च अभियान के दौरान मिला IED

Aurangabad IED Bomb: नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मदनपुर प्रखंड के आजन थाना क्षेत्र स्थित पचरुखिया जंगल में संयुक्त अभियान के दौरान करीब 2.5 किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस बल और CRPF के जवान संयुक्त रूप से जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्च अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पचरुखिया जंगल से दक्षिण दिशा में करीब 2.5 किलोमीटर दूर करिबा डोभा पहाड़ के पास सुरक्षाबलों को संदिग्ध विस्फोटक मिला।

इलाके को सील कर की गई सघन जांच

Aurangabad IED Bomb: औरंगाबाद के पचरुखिया जंगल में मिला 2.5 किलो का IED, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

संदिग्ध विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तत्काल आसपास के इलाके को सुरक्षित किया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को सील कर आसपास के स्थानों की सघन जांच की गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बरामद आईईडी को जंगल में ही नियंत्रित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी जारी रखा, ताकि किसी अन्य संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके।

एसपी के निर्देश पर लगातार चल रहा अभियान

आजन थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने टेलीफोनिक जानकारी में बताया कि औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में जिला पुलिस बल और CRPF की संयुक्त टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों की जांच की जा रही है और सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें: IIT ISM Groundwater Conference: IIT-ISM Dhanbad में Groundwater Conference का आगाज, भूजल संरक्षण पर जुटे विशेषज्ञ

नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की निगरानी

थाना अध्यक्ष के अनुसार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की लगातार मौजूदगी और सघन तलाशी अभियान जारी है। जंगल और पहाड़ी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय परिस्थितियों और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। बरामद आईईडी को समय रहते नष्ट किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में अपनी निगरानी और सर्चिंग जारी रखी है।

spot_img
Video thumbnail
अर्णब का असर:धनबाद नगर आयुक्त से सुनिए जल जमाव वाले इलाके के लिए निगम क्या कर रही है..?
00:44
Video thumbnail
SIR रोकने और CGI के खिलाफ सड़क पर उतरी माले,AISA नेत्री ने मौके पर क्या कहा सुनिए...#SIRविरोध #CGI
00:28
Video thumbnail
अर्णब का असर:लगातार बारिश से राजगंज में गिरा बिजली का खम्भा,जन जीवन प्रभावित...
01:23
Video thumbnail
गया जी मे पितृपक्ष मेले का शुभारंभ,लेजर शो में दिखी प्रभु श्री राम ने कैसे किया था पिंडदान...#GayaJi
02:53
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह ने स्वीकार किया बदहाल है गोल्फग्राउंड, कहा जल्द होगा कायाकल्प...
00:26
Video thumbnail
56 इंच का छोटा बंदर,दिल्ली जंतर-मंतर नही धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर माले के आंदोलन में गुंजा नारा...
00:28
Video thumbnail
फ़ूड बॉक्स में पहुंची यूथ ने की सराहना,कहा टेस्ट लाज़वाबइंटरटेनमेंट और सिक्युरिटी भी जरूरी..
00:38
Video thumbnail
क्या बंदर शराब पी सकते हैं..? रांची के सरकारी शराब की दुकान में घुसी बंदरिया और फिर कैसे हुई मदहोश.?
00:46
Video thumbnail
तोपचांची:अवैध पुल निर्माण की NGT में शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम,जनप्रतिनिधियों संग बदसलूकी...!
05:55
Video thumbnail
राघोपुर में गंगा का कहर जारी, विक्रमशिला सेतु पर भी मंडराया खतरा! लगातार कटाव व दबाव से बढ़ी चिंता
04:45

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular