29.9 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Giridih Youth Murder: गिरिडीह में देर रात मचा हड़कंप! सब इंस्पेक्टर के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

Giridih Youth Murder, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना बंदरकुप्पी स्थित मैगी पॉइंट के पास देर रात करीब 12 बजे हुई। मृतक की पहचान ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ऋतिक के पिता झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और फिलहाल हजारीबाग जेल में पदस्थापित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

दोस्तों के साथ मैगी पॉइंट पहुंचा था ऋतिक

मृतक के दोस्त शुभम दास के अनुसार, वह राजा गुप्ता और ऋतिक यादव के साथ कार से रात करीब साढ़े 10 बजे बंदरकुप्पी पहुंचे थे। इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव कथित तौर पर करीब 8 से 10 लोगों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सतीश यादव और उसके साथियों ने वहां पहुंचते ही ऋतिक और उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले मुक्के से पिटाई की गई और इसके बाद कथित तौर पर बांस की फराठी से ऋतिक पर हमला किया गया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मारपीट के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से ऋतिक को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में दो अन्य युवकों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। उनका इलाज कराया गया या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें: Palamu CRPF Jawan Death: AK-47 से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े लोगों और मृतक के दोस्तों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है, हालांकि पुलिस की ओर से गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऋतिक और आरोपियों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। फिलहाल हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हमले में कितने लोग शामिल थे और प्रत्येक की क्या भूमिका थी। 24 वर्षीय ऋतिक की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

spot_img
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच को देश भर में पहचान दिलाने निकल पड़ा हूँ,कुसतौर में संगठन विस्तार के बाद बोले DNसिंह
05:30
Video thumbnail
बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल लहराना मकेर थानेदार को परा भारी, SSP सारण ने की कार्रवाई...
00:44
Video thumbnail
टुंडी में गजराज के लिए कॉरिडॉर बनाने को ले शुरू हुआ सियाशी घमासान,खूब लग रहे आरोप प्रत्यारोप...
07:21
Video thumbnail
एक गाँव की लड़की का अनस्टॉपेबल सफ़र | अनीषा खुसवाहा | Aryan R Jaiswal के साथ | Podcast 2 | 11 Scopes
11:36
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular