29.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Saran Flood: गंडक के बढ़ते जलस्तर ने मचाई तबाही, सारण में देखते ही देखते बह गया घर

सारण में बाढ़ का खौफनाक मंजर

Saran Flood: सारण जिले में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। मकेर प्रखंड में पानी के तेज बहाव के कारण एक मकान देखते ही देखते नदी के पानी में बह गया। मकान के बहने का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। कई परिवारों के सामने घर और सामान को सुरक्षित रखने की चुनौती बनी हुई है। जिला प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं।

तेज बहाव में देखते ही देखते बह गया मकान

Saran Flood: गंडक के बढ़ते जलस्तर ने मचाई तबाही, सारण में देखते ही देखते बह गया घर

मकेर प्रखंड में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। इसी दौरान एक मकान पानी के दबाव की चपेट में आ गया और कुछ ही देर में बह गया। मकान के पानी में समा जाने का दृश्य सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

18 पंचायतों के 48 गांव बाढ़ से प्रभावित

जिला प्रशासन के अनुसार, सारण जिले में बाढ़ से 18 पंचायतों के 48 गांव प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में अनुमानित प्रभावित आबादी 24,725 बताई गई है, जबकि करीब 4,220 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार चलाया जा रहा है। बाढ़ और कटाव की स्थिति पर अधिकारियों की नजर बनी हुई है।

डीएम-एसपी ने कटाव वाले इलाकों का किया दौरा

सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी रोशन कुमार ने कटाव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को कटाव वाले स्थानों पर जल्द से जल्द आवश्यक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से जलस्तर, कटाव और प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरत के अनुसार राहत और बचाव अभियान को आगे बढ़ाया जा सके।

पांच मेडिकल कैंप और 33 नावें तैनात

बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पांच चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। लोगों की आवाजाही और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए 33 नावें भी लगाई गई हैं। इसके अलावा आपात स्थिति में मरीजों और जरूरतमंदों को निकालने के लिए एक वोट एंबुलेंस संचालित की जा रही है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तीन एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीमें भी उपलब्ध कराई हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanbad 108 Pathshala: 108 पाठशालाओं के लिए धनबाद में पदयात्रा शुरू, डीएन सिंह ने किया अभियान का उद्घाटन

14 सामुदायिक रसोई से 5 हजार लोगों के लिए भोजन

प्रशासन के अनुसार, प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 950 पॉलिथीन शीट वितरित की जा चुकी हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 14 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं, जहां करीब 5,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रभावित इलाकों में जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधा, नाव और अन्य राहत संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05
Video thumbnail
MLA जयराम महतो ने पूरी की PHD, अब बेटे को किस रूप में देखना चाहती हैं मां
01:32
Video thumbnail
डॉक्टर बने डुमरी के विधायक जयराम महतो,डॉक्टर जयराम का 11स्कोप पर देखिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
09:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular