22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Garkha NH 722 Bolero Accident: गरखा के फुरसतपुर चौक पर बड़ा हादसा, बाइकों को रौंदकर पलटी बोलेरो; चालक फरार

गरखा में NH-722 पर अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइकों को मारी टक्कर

Garkha NH 722 Bolero Accident: छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर गरखा थाना क्षेत्र के फुरसतपुर चौक में मंगलवार शाम सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। छपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो भी मौके पर पलट गई। हादसे में दो बाइक चालक और उनके साथ मौजूद एक महिला घायल हो गई।

खड़ी बाइकों में मारी जोरदार टक्कर

Garkha NH 722 Bolero Accident: गरखा के फुरसतपुर चौक पर बड़ा हादसा, बाइकों को रौंदकर पलटी बोलेरो; चालक फरार

बताया गया कि शाम के समय फुरसतपुर चौक पर दो बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर किसी काम से रुके हुए थे। उनके साथ एक महिला भी मौजूद थी। इसी दौरान छपरा की तरफ से आ रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और खड़ी दोनों बाइकों को टक्कर मारते हुए पलट गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Garkha NH 722 Bolero Accident: गरखा के फुरसतपुर चौक पर बड़ा हादसा, बाइकों को रौंदकर पलटी बोलेरो; चालक फरार

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने अपने साधनों से गरखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

बोलेरो छोड़कर फरार हुआ चालक

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर गरखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पलटी हुई बोलेरो के साथ क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Nirsa MPL Gate Jam: MPL के बाहर दूसरे दिन भी डटे आंदोलनकारी, क्या वार्ता से खत्म होगा गेट जाम?

फुरसतपुर चौक पर तेज रफ्तार को लेकर चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि फुरसतपुर चौक पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां गति नियंत्रित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular