25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बैंक ऑफ इंडिया राजगंज शाखा के नये परिसर का भव्य उद्घाटन

राजगंज क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण रहा जब सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया की राजगंज शाखा का नया परिसर ध्रुव प्लाजा भवन में विधिवत रूप से उद्घाटित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड अंचल के महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड एवं धनबाद आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर नई शाखा का शुभारंभ किया अपने संबोधन में महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया देश की अग्रणी बैंकों में से एक है और यह सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देशभर में बैंक ऑफ इंडिया की 5000 से अधिक शाखाएं कार्यरत हैं, जिनमें केवल झारखंड राज्य में ही 500 से अधिक शाखाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने राजगंज में आधुनिक सुविधा युक्त शाखा की स्थापना को क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर राजगंज की मुखिया बंदना बारूई ने नई शाखा के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाएं अब अधिक सुलभ होंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु एक एटीएम मशीन लगाए जाने का भी सुझाव दिया, जिसे बैंक प्रबंधन ने सकारात्मक रूप से लिया।कार्यक्रम में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी, वरीय शाखा प्रबंधक प्रशांत भारती, विपणन अधिकारी राहुल प्रसाद, प्रशांत कुमार, शाखा प्रबंधक रामानंद मंडल, अधिकारी मणिकांत रवि, सरिता सिंह समेत बैंक के अन्य अधिकारी, स्थानीय ग्राहक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।नए परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बैंक की यह शाखा न केवल ग्राहकों की जरूरतों को और बेहतर ढंग से पूरा करेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर शाखा परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण भी किया गया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular