22.1 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

धनबाद में RPF का बड़ा एक्शन, गंगा दामोदर एक्सप्रेस से मोबाइल चोर गिरफ्तार

धनबाद: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया एक iPhone मोबाइल बरामद किया गया। आरपीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई 4 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस में मार्गरक्षण ड्यूटी के दौरान की गई।

संदिग्ध हालत में मोबाइल खोलते पकड़ा गया आरोपी

आरपीएफ पोस्ट धनबाद के आरक्षी राम प्रकाश कुमार गया से धनबाद तक मार्गरक्षण ड्यूटी पर तैनात थे। तेतुलमारी और धनबाद के बीच सुबह करीब 4:43 बजे उन्होंने कोच संख्या S1/07 में एक व्यक्ति को मोबाइल फोन के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। शक होने पर आरपीएफ जवान ने उससे पूछताछ की। आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की।

गोमो स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी करने का आरोप

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने गोमो स्टेशन पर गाड़ी संख्या 18623 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सो रहे एक यात्री के पास से मोबाइल निकाला था। इसके बाद वह ट्रेन से उतरकर गंगा दामोदर एक्सप्रेस में सवार हो गया। आरपीएफ के मुताबिक, आरोपी फिर से चोरी करने के इरादे से ट्रेन में चढ़ा था और स्लीपर कोच में बैठकर चोरी किए गए मोबाइल को खोलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आरपीएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया।

मोबाइल मालिक के फोन से हुआ चोरी का सत्यापन

गंगा दामोदर एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ टास्क टीम के सदस्यों ने भी आरोपी से पूछताछ की। इसी दौरान बरामद मोबाइल पर उसके मालिक का फोन आया, जिसके बाद मोबाइल के चोरी होने की पुष्टि की गई। बरामद मोबाइल सफेद रंग का iPhone 13 बताया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है। मोबाइल के मालिक की पहचान रांची निवासी मनोज कुमार पांडे के रूप में हुई है।

आरपीएफ ने गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी धनबाद को सौंप दिया। आरोपी की पहचान बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुपकड़ीह निवासी 24 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर राजकीय रेल थाना धनबाद में 4 सितंबर 2026 को कांड संख्या 165/26 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरपीएफ के अनुसार, ICJS में आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच के दौरान उसके खिलाफ कोई पूर्व दर्ज मामला सामने नहीं आया। फिलहाल मामले की जांच जीआरपी धनबाद द्वारा की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56
Video thumbnail
कांड्रा औद्योगिक क्षेत्र में JLKM की धमक,अतिक्रमण कर रहे जयप्रभु स्टील के ख़िलाफ़ आंदोलन,पहुंची CI
04:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular