22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

CBSE Board Exam 2027 Date Sheet: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE Board Exam 2027 Date Sheet, रांची: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा आठ मार्च को सोशल साइंस के पेपर के साथ समाप्त होगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड ने सभी विषयों के लिए परीक्षा की अवधि और तारीखों की जानकारी दी है। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से, पहले दिन पेंटिंग का पेपर

सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन पेंटिंग विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य विषयों की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इस दिन मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथेमेटिक्स बेसिक की परीक्षा होगी। इसके बाद 19 फरवरी को होम साइंस और 22 फरवरी को साइंस का पेपर लिया जाएगा।

24 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन, आइटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। 26 फरवरी को इंग्लिश, तीन मार्च को हिंदी कोर्स-ए और कोर्स-बी तथा आठ मार्च को सोशल साइंस का पेपर निर्धारित किया गया है। सोशल साइंस की परीक्षा के साथ 10वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त हो जाएगी।

CBSE 10वीं की विषयवार डेटशीट

तारीखविषय
16 फरवरीपेंटिंग
17 फरवरीमैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड और बेसिक
19 फरवरीहोम साइंस
22 फरवरीसाइंस
24 फरवरीकंप्यूटर एप्लीकेशन, आइटी और एआइ
26 फरवरीइंग्लिश
3 मार्चहिंदी कोर्स-ए और बी
8 मार्चसोशल साइंस

12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से, नौ अप्रैल को अंतिम पेपर

सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी 16 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन विद्यार्थियों को फिजिक्स की परीक्षा देनी होगी। इसके बाद 18 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन, 23 फरवरी को एकाउंटेंसी और 25 फरवरी को जियोग्राफी का पेपर होगा। 27 फरवरी को केमिस्ट्री और दो मार्च को साइकोलॉजी की परीक्षा निर्धारित है।

मार्च महीने में पांच मार्च को इंग्लिश, नौ मार्च को मैथेमेटिक्स, 11 मार्च को होम साइंस और 13 मार्च को हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर की परीक्षा होगी। इसके बाद 16 मार्च को इकोनॉमिक्स, 19 मार्च को पोलिटिकल साइंस और 20 मार्च को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पेपर आयोजित किया जाएगा।

अप्रैल तक चलेंगी 12वीं की परीक्षाएं

12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं मार्च के बाद अप्रैल तक जारी रहेंगी। 25 मार्च को बायोलॉजी, 27 मार्च को हिस्ट्री और 30 मार्च को सोशियोलॉजी की परीक्षा होगी। एक अप्रैल को बिजनेस स्टडीज और छह अप्रैल को संस्कृत कोर का पेपर निर्धारित किया गया है। नौ अप्रैल को वेब एप्लीकेशन की परीक्षा के साथ 12वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त होगी।

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी परीक्षा

सीबीएसई के जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अब विषयवार तारीखों के अनुसार अपना रिवीजन और पढ़ाई का कार्यक्रम तय कर सकते हैं।

CBSE 12वीं की विषयवार डेटशीट

तारीखविषय
16 फरवरीफिजिक्स
18 फरवरीफिजिकल एजुकेशन
23 फरवरीएकाउंटेंसी
25 फरवरीजियोग्राफी
27 फरवरीकेमिस्ट्री
2 मार्चसाइकोलॉजी
5 मार्चइंग्लिश
9 मार्चमैथेमेटिक्स
11 मार्चहोम साइंस
13 मार्चहिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर
16 मार्चइकोनॉमिक्स
19 मार्चपोलिटिकल साइंस
20 मार्चआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
25 मार्चबायोलॉजी
27 मार्चहिस्ट्री
30 मार्चसोशियोलॉजी
1 अप्रैलबिजनेस स्टडीज
6 अप्रैलसंस्कृत कोर
9 अप्रैलवेब एप्लीकेशन
spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular