22.4 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

Madhepura Snake Bite Incident: सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, मधेपुरा की घटना ने चौंकाया

Madhepura Snake Bite Incident: बिहार के मधेपुरा जिले के शिवपुरी मोहल्ले में सांप के काटने की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मजदूरी करने वाले विजय कुमार को एक जहरीले सांप ने डस लिया। इसके बाद युवक ने सांप को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया और उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंच गया। फिलहाल विजय कुमार अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।

खाना खाने के बाद टहल रहा था युवक

घटना के संबंध में शिवपुरी टोला निवासी गौतम कुमार ने बताया कि विजय कुमार उनके यहां मजदूरी का काम करता है। काम खत्म करने के बाद वह खाना खाकर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद विजय ने उसे पकड़ लिया और गौतम कुमार के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में किया बंद

गौतम कुमार के मुताबिक, विजय ने बताया कि सांप ने उसे काट लिया है। इसके बाद उन्होंने सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और विजय को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वे सांप को इसलिए अस्पताल ले गए, ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर सकें और इलाज में आवश्यक जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Maiyan Samman Yojana: धनबाद की 3,30,653 महिलाओं को मिला योजना का लाभ, जानिए कुल कितनी राशि हुई ट्रांसफर

सदर अस्पताल में चल रहा युवक का इलाज

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विजय कुमार को आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन दिए। फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, उनकी हालत ठीक है और इलाज जारी है।

झाड़-फूंक के बजाय अस्पताल पहुंचने का लिया फैसला

गौतम कुमार ने बताया कि सांप के काटने के बाद उन्होंने झाड़-फूंक या किसी के बहकावे में आने के बजाय सीधे अस्पताल पहुंचना उचित समझा। उनका कहना था कि सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज में मदद मिल सकती है।

रिपोर्ट: रमण कुमार, मधेपुरा।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular