22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Diwali Online Shopping Trends 2026: दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग का नया रिकॉर्ड! Zepto पर 4.68 लाख दीये बिके, Instamart पर ₹1.11 लाख का आया ऑर्डर

Diwali Online Shopping Trends 2026: दिवाली ऑनलाइन शॉपिंग, दिवाली पर बाजारों में भीड़, मिठाइयों की दुकानों पर लंबी कतारें और सजावट के सामान की खरीदारी आम बात है। लेकिन अब त्योहारों पर खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। लोग बाजार जाने के बजाय घर बैठे कुछ ही मिनटों में मिठाई, दीये, फूल, गिफ्ट और यहां तक कि सोने-चांदी के सिक्के भी मंगा रहे हैं। इस दिवाली क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर हुई खरीदारी ने साबित कर दिया कि ऑनलाइन डिलीवरी का दायरा अब रोजमर्रा के सामान से कहीं आगे बढ़ चुका है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, Swiggy Instamart और Zepto के आंकड़ों में इस दिवाली कई दिलचस्प ट्रेंड सामने आए हैं। कहीं गिफ्ट हैम्पर की मांग तीन गुना बढ़ गई, तो कहीं लाखों दीयों और फूलों के ऑर्डर मिले। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मुंबई में एक ग्राहक ने त्योहार की खरीदारी के लिए 1.11 लाख रुपये का ऑर्डर दिया।

Zepto पर गिफ्ट हैम्पर की मांग तीन गुना, 4.68 लाख दीयों के ऑर्डर

Zepto के आंकड़ों के मुताबिक, इस दिवाली प्लेटफॉर्म पर फेस्टिव गिफ्ट हैम्पर के ऑर्डर पिछले साल की तुलना में तीन गुना हो गए। इससे पता चलता है कि ग्राहक अब अलग-अलग सामान खरीदने के बजाय तैयार गिफ्ट पैक को प्राथमिकता दे रहे हैं।

दिवाली की सजावट के लिए भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। Zepto पर दीयों के करीब 4.68 लाख ऑर्डर दर्ज किए गए। वहीं, फूलों और मालाओं की मांग में पिछले साल के मुकाबले 2.5 गुना वृद्धि हुई।

त्योहार के दौरान पारंपरिक कपड़ों और फैशन से जुड़े सामान की खरीदारी भी पिछले साल की तुलना में दोगुनी रही। इसके अलावा दिवाली के दिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऑर्डर में भी तेजी देखने को मिली।

मिठाइयों की ऑनलाइन खरीदारी में लड्डू और सोन पापड़ी का जलवा

दिवाली पर मिठाइयों की खरीदारी में भी कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए। ऑर्डर की संख्या के लिहाज से लड्डू सबसे आगे रहा, जबकि कुल बिकने वाली मात्रा के मामले में सोन पापड़ी ने बाजी मारी।

स्विगी इंस्टामार्ट पर काजू कतली ग्राहकों की पहली पसंद रही। इसके बाद मोतीचूर के लड्डू और बेसन के लड्डू का स्थान रहा। इससे साफ है कि ऑनलाइन खरीदारी में भी पारंपरिक भारतीय मिठाइयों का दबदबा कायम है।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2026: आज किस मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा? जानें शुभ योग, पूजा विधि, मंत्र और आरती

Swiggy Instamart पर पार्टी के सामान की मांग 162% बढ़ी

स्विगी इंस्टामार्ट पर दिवाली के दौरान पार्टी और सेलिब्रेशन से जुड़े सामान की खरीदारी में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। कंपनी के अनुसार, पार्टी से जुड़े सामान के ऑर्डर में सालाना आधार पर 162 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, स्नैक्स और नमकीन की मांग में 42 फीसदी का इजाफा हुआ।

दिलचस्प बात यह रही कि दिवाली की शाम डाइट कोक प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बिकने वाला नॉन-ग्रोसरी प्रोडक्ट रहा।

8 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सबसे ज्यादा ऑर्डर दर्ज किए गए। वहीं, एक मिनट में सबसे अधिक ऑर्डर सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर आए। रायपुर, मदुरै, गुवाहाटी, त्रिशूर और कोल्लम जैसे शहरों में भी त्योहारों की खरीदारी में अच्छी तेजी देखने को मिली।

घर बैठे मंगाए सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश डिजाइन की रही मांग

इस दिवाली क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे दिलचस्प ट्रेंड सोने और चांदी के सिक्कों की ऑनलाइन खरीदारी का रहा। धनतेरस के अवसर पर इंस्टामार्ट पर सोने का पहला सिक्का हैदराबाद से रात 12 बजकर 30 सेकंड पर ऑर्डर किया गया। इसके बाद बेंगलुरु से चांदी के सिक्के का ऑर्डर आया।

सोने के सिक्कों में फूलों वाले डिजाइन ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आए। वहीं, चांदी के सिक्कों की खरीदारी में लक्ष्मी-गणेश डिजाइन की हिस्सेदारी 73 फीसदी रही। इन सिक्कों की मांग शाम 6 बजकर 38 मिनट पर सबसे ज्यादा दर्ज की गई।

मुंबई में सबसे बड़ा फेस्टिव शॉपिंग ऑर्डर 1.11 लाख रुपये का रहा। इस ऑर्डर में लक्ष्मी-गणेश और कमल के डिजाइन वाले सोने के सिक्के शामिल थे। वहीं, हैदराबाद से 52,215 रुपये का एक अन्य बड़ा ऑर्डर मिला, जिसमें 2 ग्राम का सोने का सिक्का और 100 ग्राम की चांदी की बार शामिल थी।

दिवाली की खरीदारी के आंकड़ों ने दिखाया बदलता ट्रेंड

इस बार दिवाली पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की खरीदारी ने दिखाया कि ग्राहक अब त्योहार की तैयारियों के लिए आखिरी समय में भी ऑनलाइन ऑर्डर करने से नहीं हिचक रहे हैं। मिठाई, फूल, दीये और गिफ्ट से लेकर सोने-चांदी के सिक्कों तक की डिलीवरी ने ऑनलाइन शॉपिंग के बदलते स्वरूप को सामने रखा है।

Zepto और Swiggy Instamart के आंकड़े बताते हैं कि त्योहारों के दौरान क्विक कॉमर्स अब लोगों की खरीदारी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular