22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Govindpur Youth Attack Case: गोविंदपुर में 18 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला, लाठी से सिर फोड़ा; ₹3 हजार और चांदी की चेन छीनने का आरोप

Govindpur Youth Attack Case: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर डोमकुहली में 18 वर्षीय युवक के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। युवक ने सात लोगों पर लाठी से हमला कर सिर फोड़ने, तीन हजार रुपये नकद और चांदी की चेन छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित मुकेश तुरी ने इस संबंध में गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका यह भी आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Govindpur Youth Attack Case: गोविंदपुर में 18 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला, लाठी से सिर फोड़ा; ₹3 हजार और चांदी की चेन छीनने का आरोप

घर के पास नशा करने का विरोध करने पर विवाद

मुकेश तुरी के लिखित आवेदन के अनुसार, 6 नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे गांव के कुछ युवक उसके घर के दरवाजे के पास कथित तौर पर गांजा और शराब का सेवन कर रहे थे। मुकेश ने इसका विरोध करते हुए उन्हें घर के दरवाजे के पास ऐसा नहीं करने को कहा। इसके बाद वह अपने घर चला गया।

चाय दुकान के पास घेरकर लाठी से हमला

Govindpur Youth Attack Case: गोविंदपुर में 18 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला, लाठी से सिर फोड़ा; ₹3 हजार और चांदी की चेन छीनने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, अगले दिन 7 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे रंगाडीह रोड स्थित बिल्ला चाय दुकान के पास आरोपियों ने मुकेश को घेर लिया। आरोप है कि वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर अचानक लाठी से उसके सिर पर हमला कर दिया गया। हमले में उसका सिर फट गया और कान से खून बहने लगा।

तीन हजार रुपये और चांदी की चेन छीनने का आरोप

मुकेश ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसकी जेब से तीन हजार रुपये नकद और चांदी की चेन छीन ली। इसके अलावा उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में सात लोगों के नाम दर्ज कराए हैं। इनमें मोहित तुरी, छोटू तुरी, बबलू तुरी, मनीष तुरी, राम तुरी, अमित तुरी और भागू तुरी शामिल हैं। सभी को अमरपुर गांव का निवासी बताया गया है।

FIR दर्ज नहीं होने का पीड़ित ने लगाया आरोप

पीड़ित का कहना है कि उसने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और न ही उसे FIR नंबर उपलब्ध कराया गया है। इसी को लेकर उसने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Crime Review October 2026: धनबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा! अक्टूबर में 412 केस दर्ज, 483 का हुआ निष्पादन, जानिए SSP ने क्या बताया

पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार

मामले में फिलहाल पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है। अब यह देखना होगा कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपों के आधार पर आगे क्या कार्रवाई करती है।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular