“विराट कोहली ने क्रिकेट छोड़ा क्योंकि उन्होंने विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड टेस्ट क्लियर कर लिया!” मीम्स की बाढ़ में छिपी युवाओं की व्यथा
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर “विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड” एक बेहद अनोखा और व्यंग्यात्मक ट्रेंड ज़ोर पकड़ रहा है “एक ही सपना, विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड” इस ट्रेंड ने हर वर्ग के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है — कोई इसे जोक मान रहा है, तो कोई इसे भारत की गंभीर बेरोजगारी की समस्या पर कटाक्ष।
Highlights:
मीम्स की दुनिया में बदली नौकरी की हकीकत
शुरुआत में जब यह ट्रेंड सामने आया, तो किसी को समझ नहीं आया कि आखिर विशाल मेगा मार्ट की सिक्योरिटी गार्ड जॉब अचानक इतनी चर्चित क्यों हो रही है। लेकिन जैसे-जैसे मीम्स और पोस्ट्स बढ़े, यह साफ़ हो गया कि यह एक सोशल सटायर है बेरोजगारी और भर्ती तंत्र की जमीनी सच्चाई को उजागर करता हुआ।
“IIT, UPSC, NEET? छोड़ो सब कुछ – एक ही सपना है: विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड!”
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे मीम्स में यह दिखाया गया है कि “अब देश में सबसे प्रतिष्ठित नौकरी वही है, जिसके लिए सब तैयारी कर रहे हैं विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट।”
वायरल मीम्स में छुपे कटाक्ष
एक यूजर ने लिखा:
“मोस्ट इंटेंस रिक्रूटमेंट ड्राइव चल रही है — विराट कोहली भी क्रिकेट छोड़ कर इसमें शामिल हो गए हैं।”दूसरा लिखता है:
“यहां सिलेक्शन सिर्फ हाइट देखकर हो रहा है, बाकी सबका सपना अधूरा रह गया।”एक मीम में लिखा गया:
“जिसने विशाल मेगा मार्ट की जॉब पा ली, वो मोक्ष पा गया।”
व्यंग्य के पीछे छिपी बेरोजगारी की कड़वी सच्चाई
इस ट्रेंड का मुख्य उद्देश्य मजाक नहीं, बल्कि समाज के सामने बेरोजगारी की वास्तविकता को रेखांकित करना है। देश के करोड़ों युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिलती। इसी कुंठा और निराशा से जन्मा यह व्यंग्यात्मक ट्रेंड है।
यह भी पढ़े : RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप, ग्रामीण कार्य विभाग में 10,000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की आशंका
“मीम एक हथियार बन गया है जब शब्द नहीं कह पाते वो मीम कह जाते हैं”
सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सामाजिक विमर्श और विरोध का हथियार बन चुका है। “विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड” ट्रेंड इसी का ताजा उदाहरण है — एक ऐसा मीम जो हंसी के पीछे सिस्टम पर करारी चोट करता है।






















