29.9 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

गोल (Goal) का छात्र कृष्णा बना झारखंड का सेकंड टॉपर, 10वीं में 99% अंक लाकर रचा इतिहास

धनबाद के गोल (Goal) संस्थान ने टॉपर्स को किया सम्मानित, छात्रों ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया

धनबाद: कोयलांचल क्षेत्र में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए विख्यात संस्थान गोल (GOAL) ने एक बार फिर साबित किया कि वह छात्रों के लिए एक भरोसेमंद नाम है। संस्थान के छात्र कृष्णा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर धनबाद जिला टॉपर और झारखंड राज्य का सेकंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

गोल संस्थान में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में गोल (Goal) संस्थान द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 10वीं और 12वीं के उच्च अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गोल संस्थान के शिक्षकों, क्लासरूम प्रोग्राम्स, स्टडी मैटेरियल, टेस्ट सीरीज़ और लगातार मिलते मोटिवेशन को दिया।

90% से ऊपर स्कोर करने वाले 12वीं के छात्र भी दिखा रहे हैं मेडिकल और इंजीनियरिंग में सफलता की उम्मीद

गोल (Goal) संस्थान के कई 12वीं के छात्रों ने भी 90% से अधिक स्कोर किया है और मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में भी सफलता का भरोसा जताया है।

टॉपर्स की सूची: 10वीं और 12वीं के होनहार

10वीं के टॉपर्स:
कृष्णा, हर्षिता, दीपक, राजवीर, चिराग, दर्श, प्रतिक्षा, इच्छा, इसिता सोनी, नायरा, पल्लवी, काव्या, कुणाल

12वीं के टॉपर्स:
श्रेया, आकृति, शिवम, राज नंदनी, नितीष, गौरव, इसिता बनर्जी

गोल (Goal) के निदेशक संजय आनंद ने दिए सफलता के मंत्र

संस्थान के निदेशक श्री संजय आनंद ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, आत्म-विश्वास और सही मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि गोल का उद्देश्य केवल परीक्षाओं में सफलता नहीं, बल्कि छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनाना है।

यह भी पढ़े : अधिकारी की लापरवाही से करोड़ों का कोयला जलकर खाक: मजदूरों का चूल्हा ठंडा, कौन है जिम्मेदार?

आयोजन में कई शिक्षकों और सहयोगियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक कुमार, भारती सिन्हा, अरुण कुमार, पूजा कुमारी, रानी, सुनील जी, वसीम जी, उमेश जी, दिलीप जी एवं अन्य शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का अहम योगदान रहा।

spot_img
Video thumbnail
हजारीबाग में दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, नाबा,लिक भाई-बहन का 27 को हुआ था ह,त्या
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45
Video thumbnail
झरिया:बलियापुर स्टैंड के निकट मिला अज्ञात युवक का श'व,मौके पर पुलिस जांच में जुटी...
01:05
Video thumbnail
स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी रफ्तार, धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति
04:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!