25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

अधिकारी की लापरवाही से करोड़ों का कोयला जलकर खाक: मजदूरों का चूल्हा ठंडा, कौन है जिम्मेदार?

धनसार कोलियरी के लोडिंग प्वाइंट पर कोयला जलने से 600 मजदूरों की आजीविका पर संकट

धनबाद: के झरिया क्षेत्र की धनसार कोलियरी में विश्वकर्मा परियोजना के अंतर्गत लोडिंग प्वाइंट पर करोड़ों रुपए का कोयला प्रतिदिन जलकर बर्बाद हो रहा है। इस लापरवाही का सबसे बड़ा खामियाजा भुगत रहे हैं वे सैकड़ों मजदूर, जिनके घरों में अब चूल्हा नहीं जल पा रहा है। जिम्मेदार अफसर सबकुछ देखने के बावजूद आंखें मूंदे हुए हैं।

कोयला जो ऊर्जा का स्रोत है, वह खुद जलकर हो रहा राख

कोयला देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है, लेकिन यही कोयला धनसार लोडिंग प्वाइंट पर धधकता हुआ बर्बाद हो रहा है। लापरवाही इतनी कि जलते कोयले के ऊपर ही और कोयला डंप किया जा रहा है, जिससे आग और फैल रही है।

मजदूरों की बेबसी: “हम मजदूर हैं साहब, इसलिए मजबूर हैं”

लगभग 600 मजदूरों को लोडिंग का कार्य नहीं मिल रहा क्योंकि जलते कोयले को ट्रकों में लोड करना असंभव है। मजदूरों का कहना है कि वे हर दिन काम की उम्मीद में आते हैं, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ता है।

बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन पर मजदूरों का गंभीर आरोप

मजदूरों का कहना है कि बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन जानबूझकर आग पर कोयला डंप कर रही है ताकि वह पूरी तरह जल जाए। इससे कंपनी को भले कोई फायदा हो, लेकिन मजदूरों के पेट पर लात पड़ रही है।

यह भी पढ़े : रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी के गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

सवाल यह है कि इन मजदूरों के घाव पर मरहम कौन लगाएगा?

प्रशासनिक चुप्पी और प्रबंधन की उदासीनता ने मजदूरों की जिंदगी को दांव पर लगा दिया है। अब सवाल ये है कि जब सरकारी तंत्र ही मूकदर्शक बना बैठा है, तो मजदूरों की सुध कौन लेगा?

रिपोर्ट: विकास कुमार, झरिया   

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular