33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

क्राइम मीटिंग: एसएसपी ने गंभीर अपराधों की समीक्षा कर दिए निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानेदार सम्मानित

क्राइम मीटिंग एसएसपी एचपी जनार्दनन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक

धनबाद, (क्राइम मीटिंग) : जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर आज एसएसपी एचपी जनार्दनन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिटी एसपी, सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में पिछले एक महीने में घटित गंभीर आपराधिक घटनाओं की गहराई से समीक्षा की गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और वारदातों पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए।

साइबर क्राइम को लेकर विशेष सतर्कता

बैठक के दौरान एसएसपी ने साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और निर्देश दिया कि आम नागरिकों के बीच साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। लोगों को तकनीकी फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से सचेत करना प्राथमिकता होगी।

बाइक चोरी और चेन छिनतई पर रोक लगाने का निर्देश

धनबाद में बाइक चोरी और चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर एसएसपी ने नाराजगी जताई और थानेदारों को विशेष टास्क सौंपे। उन्होंने बताया कि हाल ही में कुछ बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है, वहीं चेन छिनतई में सक्रिय कोढ़ा गैंग के कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचने का निर्देश

एसएसपी ने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर अपराधियों से जुड़े लिंक और नेटवर्क की गहराई से जांच की जाए ताकि अपराध की जड़ तक पहुंचकर उसे समाप्त किया जा सके।

यह भी पढ़े : वर्कशॉप कॉलोनी में ताड़ी दुकान बनी छात्राओं के लिए खतरा, मनचलों का जमावड़ा बढ़ा चिंता

अच्छे कार्य करने वाले थानेदारों को मिला सम्मान

बैठक के अंत में बेहतर अपराध नियंत्रण और जांच कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानेदारों को इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि यह सराहना अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!