25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जोगता पुलिस की बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ कुख्यात अपराधी रौशन भारती गिरफ्तार

जोगता पुलिस गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रात के अंधेरे में अपराध को अंजाम देने की साजिश कर रहे अपराधी को पकड़ा

धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात वरिष्ठ अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के बाद जोगता पुलिस ने एक विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने पुराना श्याम बाजार स्थित CISF कैम्प के पास एक सफेद रंग की TVS Apache बाइक (JH10CZ-6099) को रोका।

देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारी

बाइक की जांच के दौरान पुलिस ने उस पर सवार व्यक्ति की पहचान रौशन कुमार उर्फ रौशन भारती (उम्र 28 वर्ष) के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस (KF 7.65 अंकित) बरामद हुए। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अपराधी रौशन कुमार, पिता रामचंद्र भुइयाँ उर्फ राजकुमार भारती, निवासी सिजुआ 10 नंबर मोड़, थाना जोगता, का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

दर्ज मामले:

  • कांड संख्या 01/2018 – IPC की धाराएं 452, 386, 387, 427, 323, 504, 506, 34

  • कांड संख्या 03/2025 – BNS की धाराएं 191(2), 191(3), 109, 126(2), 115(2), 352, 351(3) और 27 Arms Act

छापेमारी जारी, अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस

गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के दौरान उसके अन्य सहयोगियों और बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति की जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह के पर्दाफाश की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : क्राइम मीटिंग: एसएसपी ने गंभीर अपराधों की समीक्षा कर दिए निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानेदार सम्मानित

बरामद सामग्री की सूची

  •  एक देशी पिस्टल

  •  दो जिंदा कारतूस (KF 7.65)

  •  सफेद रंग की TVS Apache बाइक (JH10CZ-6099)

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular