26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Big Breaking: यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई – पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में मोहम्मद हारून और तुफैल गिरफ्तार

यूपी एटीएस भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपी – एक दिल्ली के सीलमपुर से, दूसरा वाराणसी से गिरफ्तार

यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (ATS) ने भारत की सुरक्षा के खिलाफ काम कर रहे पाकिस्तान प्रायोजित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की हैं। दिल्ली के सीलमपुर से मोहम्मद हारून और वाराणसी से तुफैल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारी साझा करने, राष्ट्रविरोधी संगठन से जुड़ने और उकसाऊ सामग्री फैलाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

आरोपी मोहम्मद हारून: दिल्ली से गिरफ्तार, पाक उच्चायोग से संपर्क

दिल्ली निवासी मोहम्मद हारून, पुत्र अतीकुरर्हमान, सीलमपुर में कबाड़ का काम करता था। एटीएस जांच में सामने आया कि हारून का संपर्क पाकिस्तान उच्चायोग, नई दिल्ली में नियुक्त अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन से था।

  • हारून, मुजम्मिल के माध्यम से पाकिस्तान का वीजा दिलाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था।

  • उसने भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी अधिकारी को दीं।

  • हारून ने कई बैंक खातों की जानकारी और दिल्ली के संवेदनशील स्थानों का विवरण भी साझा किया।

  • आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन और ₹16,900 नकद बरामद हुए हैं।

एटीएस ने 22 मई 2025 को मुकदमा संख्या 06/25, धारा 148/152 BNS के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की।

वाराणसी से तुफैल गिरफ्तार: WhatsApp पर भड़काऊ संदेश और पाकिस्तान से लिंक

तुफैल पुत्र मकसूद आलम, निवासी जे-15/107, दोशीपुरा, थाना जैतपुरा, वाराणसी — पर पाकिस्तान प्रायोजित राष्ट्रविरोधी संगठन से जुड़कर भारत के विरुद्ध काम करने का आरोप है।

एटीएस ने 22 मई 2025 को मुकदमा संख्या 05/25, धारा 148/152 BNS के तहत वाराणसी से तुफैल को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े : हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ISI से कोड वर्ड में व्हाट्सएप चैट करती थी , अटारी बॉर्डर की जानकारी साझा करने का संदेह।

PESONA NON GRATA घोषित पाक अधिकारी का संपर्क

उल्लेखनीय है कि मुजम्मिल हुसैन, जो पाकिस्तान उच्चायोग का कर्मचारी था, को भारत सरकार ने पहले ही Persona Non Grata घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया था। अब उसी के संपर्क में रहे दो भारतीयों की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि पाक जासूसी एजेंसियां भारत में सक्रिय रूप से नेटवर्क फैला रही हैं।

बरामद सामग्री:

  • 2 मोबाइल फोन

  • ₹16,900 नकद

  • संवेदनशील लोकेशन की जानकारी

  • सोशल मीडिया लिंक और ग्रुप रिकॉर्ड

जांच जारी, और गिरफ्तारियों की संभावना

यूपी एटीएस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साइबर डाटा, बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद अधिक गिरफ्तारियां संभव हैं। यह घटना एक बार फिर स्पष्ट करती है कि भारत में साइबर जासूसी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का खतरा बढ़ रहा है, जिसपर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैदी से काम कर रही हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular