29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

झरिया में 30 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा: जीएसटी विभाग की टीम ने मारा छापा

झरिया में फर्जी कंपनियों के जरिए कोयला कारोबार में हो रही थी करोड़ों की टैक्स चोरी, 15 फर्जी कंपनियों का नेटवर्क उजागर

झरिया (धनबाद), : झरिया में शुक्रवार को जीएसटी विभाग की चार सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला उजागर किया। यह छापेमारी झरिया के व्यवसायी प्रवीण गुप्ता के ठिकाने पर की गई। टीम दो वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंची और कई घंटों तक जांच-पड़ताल जारी रही।

फर्जी कंपनियों के सहारे चल रहा था कोयले का अवैध कारोबार

जांच में सामने आया कि प्रवीण गुप्ता ने अपनी मां के नाम पर ‘सोना एंड सोना’ नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के नाम पर तैयार किए गए फर्जी जीएसटी दस्तावेजों के माध्यम से कोयले की खरीद-बिक्री की जा रही थी। इस पूरे रैकेट में 15 फर्जी कंपनियों के नाम सामने आए हैं, जिन पर भारी जीएसटी चोरी करने का आरोप है।

Highlights:

संतलाल एंड एसोसिएट्स भी जांच के घेरे में

इससे दो दिन पहले जीएसटी विभाग की टीम ने ‘संतलाल एंड एसोसिएट्स’ नामक एक अन्य कंपनी की भी तलाश की थी, जो इस नेटवर्क से जुड़ी मानी जा रही है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस कंपनी का भी कोयला कारोबार में संदिग्ध भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें : झारखंड मंईयां सम्मान योजना में बड़ी राहत: 20,000 से अधिक महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे ₹10,000

डिजिटल दस्तावेज और बैंक ट्रांजेक्शन की हो रही है जांच

टीम ने मौके से कई डिजिटल दस्तावेज, बिल बुक्स, कंप्यूटर डेटा और बैंक संबंधित फाइलें जब्त की हैं। अब इन दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

स्थानीय व्यापारियों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद झरिया और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। कई अन्य कंपनियों की जांच की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular