38.8 C
Jharkhand
Saturday, June 6, 2026

चमकेंगे के रग्‍बी के सितारे, दिखाएंगे दम! होगी इन तारीखों को 12 टीमों की इंटरनेशनल भिडंत…

  • महा आगाज : राजगीर में रचेगा इतिहास! पहली बार बिहार में होगा एशिया रग्बी का आयोजन.
  •  अंतरराष्‍ट्रीय मुकाबला : जो कभी नहीं हुआ, अब हो रहा! रग्‍बी की एशिया टॉप टीम आ रही बिहार
  • खेल के मैदान में बिहार का बड़ा दांव! एशिया की टॉप 12 टीमें राजगीर में भिड़ेंगी, जानिए कब होगा क्‍या.

पटना(PATNA):राजगीर है तैयार… दुनिया फिर देखने आ रही है बिहार! जी हां, ‘सेपकटेकरा’ गेम के बाद बिहार के साथ रग्‍बी का भी नाम जुड़ने जा रहा है। खेलों के इतिहास में बिहार के नाम एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अब बिहार केवल कहने के लिए ही ऐशिया टॉप नहीं रहा! यहां एशिया के शीर्ष रग्‍बी देश आ रहे हैं। ये सब बिहार के प्राचीन और ऐतिहासिक शहर राजगीर में होने जा रहा है।

इन देशों की टीम लेगी हिस्‍सा

बताते चलें कि 9 और 10 अगस्त को यहां आयोजित होगी एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होगा। यह आयोजन वैश्विक पटल पर बिहार के साथ रग्‍बी के आयोजन को दर्ज करा देगा। इस भव्य टूर्नामेंट में 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन में भारत, हांगकांग, चीन, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया (केवल पुरुष) और नेपाल (केवल महिला) जैसे एशिया के शीर्ष रग्बी देश अपनी जोर आजमाइश करेंगे।

राहुल बोस, रग्‍बी इंडिया के प्रेसिडेंट ने जताई खुशी

बिहार के राजगीर में होने वाले इस आयोजन को लेकर रग्‍बी इंडिया के प्रेसिडेंट और फिल्‍म अभिनेता राहुल बोस ने खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा ‘बिहार की खेल यह यात्रा में यह मील का पत्थर साबित होने वाला है। अब तक खेल को लेकर बिहार की चर्चा कभी नहीं होती थी। मगर हाल के दिनों में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के विजन के नतीजा है कि बिहार में रग्‍बी जैसे खेल के लिए भी माहौल तैयार किया जा रहा है।’

7 अगस्त से राजगीर पहुंचेगी दुनिया

9 और 10 अगस्‍त को होने वाले इस अंतरराष्‍ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेने के लिए 7 अगस्त से ही टीम राजगीर पहुंचने लगेंगी। राजगीर में बिहार की परंपरागत ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से स्वागत होगा। इसके बाद 8 अगस्त को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कबड्डी हॉल में रंगारंग उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जो बिहार के सांस्कृतिक वैभव और खेल भावना का अनूठा संगम होगा।

एशिया की टॉप रैंकिंग टीमें आएंगी

यह कोई साधारण टूर्नामेंट नहीं है। एशिया के 32 रग्बी खेलने वाले देशों में से केवल शीर्ष 12 रैंकिंग वाली टीमें ही इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भाग लेती हैं। इसका मतलब साफ है, राजगीर में एशिया के सबसे बेहतरीन युवा रग्बी खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। जहां बिहार न केवल अपना दम दिखाएगा बल्कि आतिथ्‍य भी दिखाएगा।

बिहार की झोली में हैं कई उपलब्धियां

यह आयोजन बिहार के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि रग्बी यहां 14 प्राथमिकता वाले खेलों में शामिल है। हाल ही में नेशनल गेम्स में बिहार की महिला टीम ने रजत पदक जीता था। जबकि स्कूल गेम्स में बालक और बालिका टीमों ने जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर वर्ग में चैंपियनशिप अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम में बिहार के खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे, जो राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।

spot_img
Video thumbnail
लोक नायक जयप्रकाश नारायण को कोयलांचल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...
03:23
Video thumbnail
घटिया नाली निर्माण को लेकर झरिया के इस क्षेत्र में लोगों का आक्रोश...
03:32
Video thumbnail
बैलगाड़िया में विस्थापितों को मिली बड़ी सौगात,डाकघर का हुआ शुभारंभ.सांसद ढुलू महतो ने गिनाई उपलब्धियां
03:15
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!