28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

सदर अस्पताल में महिला का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ हिस्टेरेक्टोमी ऑपरेशन…

ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिलकुल सामान्य

धनबाद: सदर अस्पताल में आज एक 45 वर्षीय महिला, विंध्यवासिनी देवी, का हिस्टेरेक्टोमी (गांठ सहित गर्भाशय निकालना) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिलकुल सामान्य है।

दरअसल, महिला के गर्भाशय में एक गांठ बन गई थी। धीरे धीरे यह काफी बड़ी हो गई थी। इसके कारण माहवारी के समय महिला को अत्याधिक रक्तश्राव होता था। अत्याधिक रक्तश्राव होने के कारण महिला को रक्त की कमी भी हो गयी थी।

मोतीनगर, कार्मिक नगर में रहने वाली महिला ने सदर अस्पताल का रुख करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ सह सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार से संपर्क किया। डॉ संजीव ने महिला की जाँच कर ऑपरेशन कराने की सलाह दी। उन्होंने महिला से कहा कि सदर अस्पताल में उनका ऑपरेशन हो जायेगा। इसके बाद मरीज के खून की कमी को दूर करने के उपरांत विंध्यवासिनी देवी का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉ संजीव कुमार को निश्चेतक डॉ स्वेता गुंजन तथा सहायक मधुसूदन मरांडी व रेखा महतो ने सहयोग किया।

डॉ संजीव कुमार ने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के प्रयास से सदर अस्पताल अब पहले से काफी अपग्रेड हो चुका है। यहां विभिन्न तरह के नए आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन औसतन 650 से अधिक मरीज इस अस्पताल में आते हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular