35.5 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की ग्रामीणों ने लगाई गुहार…

धनबाद:उपायुक्त आदित्य रंजन ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में टुंडी, पूर्वी टुंडी, राजगंज, निचितपुर, भेलाटांड़, गोविंदपुर, बाघमारा सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

इसमें पूर्वी टुंडी, शंकरडीह के ग्रामवासियों ने बताया कि शंकरडीह में 7 एकड़ 94 डिसमिल सरकारी जमीन (गोचर भूमि) है। इसको अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पूर्व में आवेदन दिया था। जिसमें से लगभग 35 से 40 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जबकि वहां सरकारी जमीन का बोर्ड भी है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सरकारी भूमि की खरीद बिक्री की जा रही है। इसे रोकने का प्रयास करने पर दबंगों द्वारा ग्रामवासियों को धमकी मिलती है। ग्रामवासियों ने उपायुक्त से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई।

वहीं पूर्वी टुंडी के एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनकी एकमात्र मकान सह दुकान की जमीन का राष्ट्रीय राजमार्ग 419 में अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें उनका 2 डिसमिल रैयती जमीन बचा हुआ है। परंतु पंजी 2 में जमीन का रकवा 0 हो गया है। सुधार के लिए अंचल कार्यालय में 21 मार्च 2025 और 24 जुलाई 2025 को ऑनलाइन और ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन दिया है। लेकिन अब तक पंजी 2 में सुधार नहीं हुआ है।

इसके अलावा जनता दरबार में बाघमारा के खोनाठी में पीसीसी सड़क बनाने, अबुआ आवास की द्वितीय किस्त का भुगतान करने, दबंगों द्वारा निजी जमीन पर मकान बनाने में बाधा उत्पन्न करने, गलत कुर्सीनामा बनाकर मुआवजा की राशि लेने, एनएच 2 चौड़ीकरण के लिए तोपचांची में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने,
प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन का प्रमाण पत्र के बाद भी बीसीसीएल द्वारा नियोजन नहीं देने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने आमजनों की समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

जनता दरबार में जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी श्री नियाज अहमद भी मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!