33.8 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आज से स्पर्श पूजा की अनुमति, गर्भगृह में रुद्राभिषेक पर रोक…

देवघर: राजकीय श्रावणी मेले की सफलता के बाद अब भादो मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें पंडा समाज के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

लिए गए प्रमुख निर्णय:

  • स्पर्श पूजा की अनुमति:
    शनिवार (पूर्णिमा तिथि) से अरघा हटाकर श्रद्धालुओं को स्पर्श पूजा की अनुमति दी जाएगी। यानी भक्त अब फिर से बाबा बैद्यनाथ को छूकर पूजा कर सकेंगे।
  • गर्भगृह में रुद्राभिषेक पर रोक:
    भादो मेले के दौरान गर्भगृह में रुद्राभिषेक पूजन नहीं होगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
  • रात में जलार्पण पर समय-सीमा:
    अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह तय किया गया कि शाम 6 बजे के बाद कतार में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, ताकि बाबा की शृंगार पूजा समय पर संपन्न हो सके।
  • मंदिर की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाएं:
    मंदिर की मरम्मत और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:

  • डीडीसी पीयूष सिन्हा,
  • एसडीएम सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार,
  • सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार,
  • सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा,
  • पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष डॉ. सुरेश भारद्वाज
  • अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी।

 

spot_img
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57
Video thumbnail
श्री श्याम भक्त मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव की सफलता पर सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार...
01:15
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस खान गिरोह पर अब बोकारो पुलिस का शिकंजा,BMW प्लांट मैनेजर को धमकी देने वाला गुर्गा राकेश
02:33
Video thumbnail
पुलिस ऑफिसर्स को धनबाद SSPप्रभात कुमार की पाठशाला में मिली अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की नसीहत
03:52
Video thumbnail
BBMKU का ई न्यूज़ लेटर रिलीज होते हीं दुनियाभर में हुआ वायरल,मिलने लगा जबरदस्त रिस्पॉन्स,एक क्लिक में
04:28
Video thumbnail
2017 के होमगार्ड अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का JLKM ने उठाया बीड़ा, सदन में जयराम महतो फिर उठाएंगे.
05:53
Video thumbnail
जमुआ:आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पद पर शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ चयन...
01:26
Video thumbnail
लालू के लाल तेजप्रताप यादव गोपियों संग बांसुरी बजाते खूब हो रहे हैं वायरल...
01:07
Video thumbnail
धनबाद सिटी सेंटर के निकट सघन ट्रैफिक जांच अभियान में सीट बेल्ट,हेलमेट,ब्लैक फ़िल्म को ले सख्ती,लहरिया
05:58
Video thumbnail
वेंडिंग ज़ोन,EVM वेयर हाउस कोहिनूर मैदान एप्रोच सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के आड़े आया वकीलों का सिरिस्ता
02:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!