24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

रमुनाई बजरंगबली मंदिर निर्माण विवाद सुलझा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता…

राजगंज (DHANBAD): महेशपुर पंचायत के जारमुनाई मरचकोचा में बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद को शनिवार को राजगंज थाना प्रभारी और कतरास इंस्पेक्टर की मौजूदगी में सुलझा लिया गया। मौके पर विकास सिंह और सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाला गया।

मामले की शुरुआत पिछले महीने हुई थी, जब मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित था। विकास सिंह द्वारा थाना प्रभारी को सूचित कर कार्यक्रम को रोका गया था। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कुछ दिनों तक कार्य स्थगित रखने की बात कही थी। दस दिन बीतने के बाद 21 तारीख को भूमि पूजन का कार्यक्रम महेशपुर पंचायत के मुखिया मनोज महतो की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इसके बाद पुनः थाना की ओर से पुलिस भेजी गई थी, लेकिन मुखिया मनोज महतो ने स्पष्ट किया कि केवल पांच दिन तक कार्य रोकने का आग्रह किया गया था, जो पूरा हो चुका है। अतः मंदिर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

विकास सिंह द्वारा पुनः कतरास इंस्पेक्टर को सूचित किया गया, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक कर आपसी समिति बनाकर निर्माण कार्य जारी रखने की सहमति दी। विकास सिंह ने मंदिर निर्माण के बाद संगमरमर पत्थर और टाइल्स लगाने की जिम्मेदारी ली तथा थाना प्रभारी को तुलसी मंडप भेंट करने की बात कही।

कतरास इंस्पेक्टर ने भी अपने स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर अर्जुन विश्वकर्मा, दीपू विश्वकर्मा, बिरसा टुडू, मदन सिंह, पम्मी कुमारी, मिना देवी, अनिल महतो, पार्वती देवी, चिंता देवी, ललिता देवी और लक्ष्मी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular