धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा के किसान चौक में पुलिस की ओर से गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । सार्जेंट मेजर ट्रैफिक राकेश दुबे के नेतृत्व में हर वाहन की बारीकी से जांच की गई। वाहन चालकों से उनके सारे कागजात की जांच की गयी है। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। इसलिए सभी वाहन चालक अपने वाहन के पूरे कागजात साथ रखें और हेलमेट पहनकर ही यात्रा करें। अन्यथा उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। Hu






















