कतरास: तेतुलमारी पुलिस ने सोमवार अहले सुबह तिलाटांड़ पहाड़ी के पास से अवैध कोयला लदे बिना नंबर के दो बोलेरो जब्त किए। वाहनों में कोयला बेलचा सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि दोनों बोलेरो में करीब दो-दो टन कोयला लदा हुआ था। इस मामले में तेतुलमारी पुलिस ने एसआई पूरण टोपनो के आवेदन पर थाना कांड संख्या 55/2025 दर्ज कर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेस्ट मुडीडीह तेतुलमारी निवासी विवेक कुमार दास उर्फ बबलू और मानटांड़ (तोपचाची) निवासी शंकर रविदास के रूप में हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने वाहनों को जब्त कर तेतुलमारी थाना परिसर में खड़ा कराया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।






















