30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

प्रेग्नेंट बीवी की हत्या, शव के टुकड़े किये, सिर-हाथ और पैर नदी में फेंका, धड़ घर में रख लिया……

हैदराबाद: पति ने अपनी पांच महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या (Husband Kills Pregnant Wife) कर दी. इसके बाद उसने अपने घर ही में अपनी पत्नी के शव के टुकड़े किए. इसके बाद उन्हें थैलियों में भरकर नदी में फेंक दिया. पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार 23 अगस्त की है. आरोपी पति का नाम 27 वर्षीय पति महेंद्र रेड्डी है. वहीं मृतका का नाम 21 वर्षीय स्वाति था. दोनों मूल रूप से तेलंगाना के विकाराबाद जिले के रहने वाले थे. दोनों की जनवरी 2024 में हैदराबाद में लव-कम अरेंज मैरिज हुई थी. शादी के बाद से दोनों हैदराबाद चले गए और बोडुप्पल में एक किराए के मकान में रहने लगे.

पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. स्वाति मार्च 2025 में प्रेग्नेंट थी. बावजूद इसके दोनों के बीच लड़ाई जारी रही. शुक्रवार 22 अगस्त को स्वाति ने महेंद्र से कहा कि वह मेडिकल जांच के लिए विकाराबाद जाएगी और उसके बाद मायके में ही रहेगी. लेकिन महेंद्र ने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ. फिर आरोपी ने स्वाति को जान से मारने की प्लानिंग शुरू की.

डीसीपी (मलकाजगिरी जोन) पी. वी. पद्मजा ने बताया,

पुलिस ने घर से महिला का धड़ और पैर बरामद किया है. शरीर के अन्य अंग अब भी गायब हैं. बरामद किए गए शव के बाकी हिस्सों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है. पुलिस नदी में शरीर के बाकी अंगों की तलाश कर रही है. इतना ही नहीं किसी को उस पर शक न हो इसलिए आरोपी पति ने अपनी बहन को फोन किया. उससे कहा कि स्वाति लापता हो गई है. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

डीसीपी पद्मजा ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी हत्या को गुमशुदगी की घटना बताने की कोशिश करने लगा. लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल की. उन्होंने कहा,

पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद आने के एक महीने बाद से ही दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं थीं. दोनों के बीच काफी झगड़े शुरू हो गए थे. बीते साल अप्रैल महीने में महिला ने विकाराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और केस दर्ज किया गया था.

पुलिस ने बताया कि स्वाति ने हैदराबाद के पंजागुट्टा इलाके में एक कॉल सेंटर में तीन महीने तक काम किया था. लेकिन महेंद्र को उस पर शक था और नौकरी करने से इनकार कर दिया था. इसी लेकर दोनों के बीच विवाद था.

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular